आज भी हिंदुस्तान में कई घर ऐसे हैं, जहां बेटा पैदा होने पर ख़ुशी और लड़की पैदा होने पर शोक जताया जाता है. वहीं कुछ घर ऐसे भी हैं जहां बेटों से ज़्यादा बेटियों के होने पर जश्न मनाया जाता है. शायद यही वजह है कि देश की इन बेटियों को भी आगे बढ़ने का मौका मिला और वो दुनियाभर में अपनी कामयाबी का परंचम लहरा पाईं. 

आज हम बात करेंगे उन हिंदुस्तानी महिलाओं की जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से दुनियाभर में ख़ास पहचान बनाई. वहीं अगर कभी आप ख़ुद को कमज़ोर या हारा हुआ पायें, तो एक बार इन महिलाओं की बायोग्राफ़ी पर नज़र फे़र लीजिएगा. 

1. प्रियंका चोपड़ा 

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरनी वाली प्रियंका चोपड़ा को बचपन में उनके संवाले रंग के लिये चिढ़ाया जाता था. इसके बाद आज वो कहां हैं, शायद किसी को ये बताने की ज़रूरत नहीं है. 

hellogiggles

2. सोनिया गांधी 

सोनिया गांधी कांग्रेस की प्रेसिडेंट हैं और हिंदुस्तान की सबसे ताकतवर महिलाओं में से एक मानी जाती हैं. सोनिया गांधी का जन्म इटली में हुआ था, पर राजीव गांधी से शादी के बाद वो भारत आ गईं. 

orissapost

3. मदर टेरेसा 

मदर टेरेसा को शां‍ति की दूत और मानवता की प्रतिमूर्ति माना जाता है, उनका असली नाम अगनेस गोंझा बोयाजिजू था. मदर टेरेसा ग़रीबों और दुखियों की सेवा करती थीं, जिसके लिये उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार भी दिया गया था. 

cruxnow

4. लता मंगेश्कर 

लता मंगेश्कर को सुरों की कोकिला भी कहा जाता है. वो पिछले कई दशकों से लोगों पर अपनी आवाज़ का जादू चलाती आ रही हैं. 

zeenews

5. आशा भोसले 

आशा भोसले ने अपनी बहन से प्रेरणा लेते हुए संगीत की दुनिया एक अलग पहचान बनाई, उनके गाये हुए गाने लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं. 

wikipedia

6. कल्पना चावला 

कल्पना चावला पहली भारतीय महिला Astronaut थीं, जिन्होंने स्पेस में पहुंचकर अपना सपना पूरा किया था. 

thehindu

7. मैरी कॉम 

एक साधारण परिवार की वो महिला जो अब तक भारत के लिये कई अवॉर्ड जीत चुकी है. 

hs

8. किरण बेदी 

किरण बेदी ने पहली महिला आईपीएस अफ़सर बन कर कई महिलाओं को कुछ करने के लिये प्रेरित किया था. 

HT

9. साइना नेहवाल 

साइना नेहवाल बैडमिंटन की दुनिया में हर दिन एक नया इतिहास रचती दिखाई दे रही हैं. 

DNA

10. इंदिरा गांधी 

इंदिरा गांधी देश की ताकतवर प्रधानमंत्रियों में से एक थी. इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में देश की कमान संभाल ये बता दिया था कि एक महिला घर और देश दोनों संभाल सकती है. 

culturalindia

देश की ये महिलाएं सिर्फ़ महिलाओं के लिये ही नहीं, बल्कि हर इंसान के लिये प्रेरणा हैं. 

Women के और आर्टिकल पढ़ने के लिये ScoopWhoop Hindi पर क्लिक करें.