इतिहास हमेशा से ही हमें अनेक चीज़ों के बारे में सोचने पर मजबूर करता रहा है. जब भी हम इसकी तहों में जाने की कोशिश करते हैं, तो कई विचित्र बातें सामने आती हैं. ऐसा लगता है कि दुनिया में आज तक संघर्ष के अलावा कुछ भी नहीं हुआ है. दुनिया के किसी भी देश में चले जाओ, आपको भूतकाल में हो चुके भीषण युद्धों की तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी. अनेक लोगों ने अपनी विजयगाथा को दर्शाने के लिए स्मारकों का सहारा लिया, तो वहीं कुछ लोगों ने इन्हें पराजय के निशान के रूप में रखा. अनेक जगहों पर स्मारकों का उपयोग शहीदों को याद करने के लिए भी किया जाता है.

ऐसे ही कुछ स्मारक हम आपको आज दिखाने वाले हैं, जो कि यूगोस्लाविया में 60 और 70 के दशक में बनाए गये थे. यह स्मारक उन जगहों पर बनाए गये हैं, जहां द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लड़ाइयां लड़ी गयी थीं. ये सभी स्मारक महान मूर्तिकारों द्वारा बनाये गये थे और कला के उत्कृष्ट नमूने हैं. इनको बनाने का मकसद दुनिया को इस समाजवादी गणराज्य की ताकत का प्रदर्शन करना था. 80 के दशक तक यहां अनेक पर्यटक इन्हें देखने आते थे, लेकिन 90 के दशक में गणराज्य का विघटन होने के बाद से इनकी सार-सम्भाल सही से नहीं हो पा रही है.

इन शानदार स्मारकों को कुछ लोग बेवजह का बोझ समझते हैं, तो कुछ लोगों को यह गौरवशाली अतीत की याद दिलाते हैं. आप इन्हें जब देखेंगे तो ऐसा लगेगा, जैसे ये इमारतें भविष्य से निकल कर वर्तमान में आ गयी है.

1. Podgarić

2. Petrova Gora

3. Kosmaj

4. Tjentište

5. Kruševo

6. Kozara

7. Grmeč

8. Ilirska Bistrica

9. Jasenovac

10. Sanski Most

11. Niš

12. Košute

13. Korenica

14. Knin

15. Makljen

16. Tjentište

17. Kolašin

18. Kadinjača

19. Mitrovica

20. Brezovica

21. Ostra

22. Sisak

23. Nikšić

24. Sinj

25. Zenica

इन्सानी सभ्यताओं के शुरुआती दौर से ही उसकी अपनी पहचान को अमर बनाने की कोशिशें होती आई हैं. यह स्मारक भी उसी कड़ी का एक हिस्सा है. लेकिन एक ख़ास बात इनमें ज़रूर है कि ये सभी ऐसे लगते हैं, जैसे आने वाले कल में इमारतें इसी शैली में बनाई जाएंगी. खैर, जो भी हो आपको इन्हें देखने के बाद कैसा अनुभव हुआ, कमेन्ट करके ज़रूर बताएं.