KBC में इन 10 सवालों का जवाब देकर कंटेस्टेंट बने थे करोड़पति, ख़ुद को जीनियस समझते हैं तो दें सही जवाब

Maahi

सोनी टीवी के गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) पिछले दो दशक में कई लोगों को करोड़पति बना चुका है. अब तक कई कंटेस्टेंट 1 करोड़ रुपये, 5 करोड़ रुपये और 7 करोड़ रुपये जीतकर घर ले गए हैं. केबीसी के पहले सीज़न में हर्षवर्धन नवाथे 1 करोड़ रुपये जीते थे. केबीसी के पांचवे सीज़न में बिहार के सुशील कुमार 5 करोड़ रुपये जीते थे. केबीसी के छठे सीज़न में सनमीत कौर साहनी 5 करोड़ रुपये जीती थीं. जबकि केबीसी के आठवें सीज़न में नरूला ब्रदर्स 7 करोड़ रुपये जीते थे.

ये भी पढ़िए: KBC-15: क्या आपके पास है 7 करोड़ रुपये के इस सवाल का जवाब? 1 करोड़ जीतने वाले जसलीन भी हार मान गए

cabospinetech

आज हम आपको KBC में 1 करोड़ रुपये से 7 करोड़ रुपये की रकम के लिए पूछे गए 10 सबसे कठिन सवाल पूछने जा रहे हैं. चलिए जानते हैं क्या आपको इनके सही जवाब मालूम हैं या नहीं?

1- भारतीय संविधान इनमें में से किसे संसद की कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति देता है?

A. सॉलिसिटर जनरल
B. अटॉर्नी जनरल
C. कैबिनेट सचिव
D. मुख्य न्यायाधीश

mid-day

2- सन 1978 में अंटार्कटिका महाद्वीप में जन्म लेने वाले पहले व्यक्ति कौन बने?

A. एमिलियो पाल्मा
B. जेम्स वेडेल
C. नथानिएल पामर
D. चार्ल्स विल्केस

hindustantimes

3- 18 अक्टूबर, 1868 को किस औपनिवेशिक शक्ति ने निकोबार द्वीप समूह के अधिकार अंग्रेज़ों को बेचकर भारत में अपनी भागीदारी समाप्त कर दी?

A. बेल्जियम
B. इटली
C. डेनमार्क
D. फ्रांस

oneindia

4- विश्व की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी K2 पर सफ़लतापूर्वक चढ़ने वाली पहली महिला कौन है?

A. जुंको ताबेई
B. वांडा रुटकिविज़
C. तमाए वतनबे
D. चैंटल मौडुइट

siasat

5- इंदिरा गांधी और ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो के बीच सन 1972 की ऐतिहासिक भारत-पाक वार्ता शिमला में किस स्थान पर हुई थी?

A. वाइसरीगल लॉज़
B. गॉर्टन कैसल
C. बार्न्स कोर्ट
D. सेसिल होटल

newsnationtv

6- सिंगापुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आज़ाद हिंद सरकार की पहली घोषणा कहां की थी?

A. कैथे सिनेमा हॉल
B. फोर्ट कैनिंग पार्क
C. सिंगापुर का राष्ट्रीय विश्वविद्यालय
D. सिंगापुर की राष्ट्रीय गैलरी

timesofindia

7- उस थीसिस का शीर्षक क्या था जो डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स को सौंपी थी जिसके लिए उन्हें 1923 में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया था?

A. भारत की चाहत और साधन
B. रुपये की समस्या
C. भारत का राष्ट्रीय लाभांश
D. कानून और वकील

filmibeat

8- 8,000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर मानव द्वारा चढ़ने वाली पहली पर्वत चोटी कौन सी थी?

A. अन्नपूर्णा
B. लोत्से
C. कंचनजंगा
D. मकालू

filmibeat

9- पद्म पुराण के अनुसार किस राजा को एक हिरण के श्राप के कारण 100 वर्ष तक बाघ बनकर रहना पड़ा?

A. क्षेमधूर्ति
B. धर्मदत्त
C. मितध्वज
D. प्रभंजना

filmibeat

10- भारतीय मूल की लीना गाडे इनमें से कौन सी रेस जीतने वाली पहली महिला रेस इंजीनियर हैं?

A. इंडियानापोलिस 500
B. ले ​​मैंस के 24 घंटे
C. सेब्रिंग के 12 घंटे
D. मोनाको ग्रांड प्रिक्स

quora

सभी 10 सवालों के सही जवाब इस प्रकार से हैं-

1- B (अटॉर्नी जनरल), 2- A (एमिलियो पाल्मा), 3- C (डेनमार्क), 4- B (वांडा रुटकिविज़), 5- C (बार्न्स कोर्ट), 6- A (कैथे सिनेमा हॉल), 7- B (रुपये की समस्या), 8- A (अन्नपूर्णा), 9- D (प्रभंजना), 10- B (ले ​​मैंस के 24 घंटे)

ये भी पढ़िए: KBC 15: MBBS स्टूडेंट भी नहीं दे सका 25 लाख रुपये के इस सवाल का जवाब, शो छोड़ने पर हुआ मजबूर

आपको ये भी पसंद आएगा
KBC के इस सवाल का जवाब देकर मयंक बने सबसे युवा करोड़पति, क्या आप जानते हैं इस सवाल का जवाब?
KBC 15: क्या आप महाभारत के इन व्यक्तियों के जन्म का सही क्रम बता सकते हैं? धुरंधर ही दे पाएंगे जवाब
KBC में 12 लाख 50 हज़ार रुपए के लिए पूछा गया रामायण से जुड़ा मुश्किल सवाल, क्या बता पाओगे इसका जवाब?
KBC 15: क्या आप हिंदी वर्णमाला का सही क्रम बता सकते हैं? केवल हिंदी के उस्ताद ही दे पाएंगे जवाब 
KBC में पूछा गया था 40 हज़ार रुपए के लिए महाभारत से जुड़ा ये सवाल, ज्ञानी हो तो बताओ इसका जवाब
KBC में ‘महाभारत’ और ‘रामायण’ से जुड़े 10 सवाल पूछे गए, क्या आप दे सकते हैं इनके जवाब