ज़िंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी नदी में गिरी, लोगों ने बचाया

Kratika Nigam

नए सपने, नई ख़ुशियां और नए परिवार के साथ एक नई शुरुआत करने जा रहे दूल्हा-दुल्हन की ख़ुशियां एक पल में दुख में बदल गई. दरअसल, बीते रविवार झारखंड के पलामू ज़िले के सतबरवा थाना क्षेत्र में दूल्हा-दुल्हन जिस कार में आ रहे थे, वो कार अचानक मलय नदी में गिर गई. कार में तीन अन्य लोग भी मौजूद थे, थोड़ी देर के लिए सबकुछ ख़त्म होता सा नज़र आया. मगर कहते हैं, जाको राखे साइंया, मार सके न कोय, ऐसा ही कुछ इनदोनों के साथ भी हुआ. दूल्हे का नाम दिग्विजय सिंह और दुल्हन का ख़ूशबू है. 

ndtv

कार जैसे ही नदी में गिरी डूबने लग गई, पानी के तेज़ के चलते कार क़रीब 300 मीटर गहराई में चली गई, लेकिन स्थानीय लोगों ने बहती कार को देखकर बिना कुछ सोचे समझे नदी में छलांग लगा दी. और रस्सी के सहारे से कार को खींचकर सभी लोगों को खिड़की की तरफ़ से सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

mathrubhumi

NDTV के अनुसार, वहां मौजूद लोगों ने बताया,

कार में पूरी तरह से पानी भर चुका था उसके अंदर बैठे लोग चिल्ला भी नहीं पा रहे थे. जब वो कार को बाहर निकाल रहे थे तो कार नदी के बहाव से बहती जा रही थी, लेकिन आख़िरकार सबकी कोशिश सफल हुई और सभी लोग बच गए.

News पढ़ने के लिए ScoopWhoop हिंदी पर क्लिक करें.    

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे