मेजर जनरल माधुरी कानितकर ने इतिहास रच दिया, बनीं देश की तीसरी लेफ़्टिनेंट जनरल

Kratika Nigam

आर्म्ड फ़ोर्सेज़ मेडिकल कॉलेज पुणे की पूर्व डीन मेजर जनरल माधुरी कानितकर ने शानिवार को लेफ़्टिनेंट जनरल के पद की कमान संभाली. वो भारतीय सेना की तीसरी महिला अधिकारी और पहली महिला बाल रोग विशेषज्ञ हैं, जिन्हें फ़ोर्स में दूसरा सबसे बड़ा पद हासिल करने का गौरव मिला है. 

मेजर जनरल माधुरी कानितकर ने नई दिल्ली में डिप्टी चीफ़ इंटीग्रेटेड डिफ़ेंस स्टाफ़ (DCIDS), मेडिकल (चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ के तहत) का कार्यभार संभाला.

इस पद के तहत माधुरी को संयुक्त योजना और एकीकरण के माध्यम से सेवाओं की खरीद, प्रशिक्षण और संचालन में अधिक तालमेल के लिए आवंटित बजट के उचित उपयोग को तय करने की ज़िम्मेदारी निभानी होगी.    

आपको बता दें, सेना के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब पति और पत्नी दोनों ही सेना में लेफ़्टिनेंट जनरल रहे हों. माधुरी के पति राजीव कानितकर भी लेफ़्टिनेंट जनरल रहे हैं. माधुरी पिछले 37 सालों से सेना में कार्यरत हैं.   

ग़ौरतलब है कि, सर्जन वाइस-एडमिरल और भारतीय नौसेना और भारतीय सेना की पूर्व 3-स्टार फ़्लैग ऑफ़िसर, पुनीता अरोड़ा लेफ़्टिनेंट जनरल के पद को संभालने वाली पहली महिला थीं. इनके बाद भारतीय वायु सेना की महिला एयर मार्शल, पद्मावती बंदोपाध्याय इस पद को संभालने वाली दूसरी महिला थीं.

Women से जुड़े आर्टिकल ScoopwhoopHindi पर पढ़ें.

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे