ये है केन्या का वो गांव, जहां सिर्फ़ महिलाएं रहती हैं, पुरूष को घुसने की भी इजाज़त नहीं है

Kratika Nigam

उत्तरी केन्या के सांबुरू में लगभग 500 सालों से पितृसत्तात्मक समाज था. मगर 3 दशकों पहले ये स्थिति बदल गई. इसे बदलने वाली महिला का नाम था रेबेका लोलोसोली (Rebecca Lolosoli). इन्होंने ख़ुद के दर्द के साथ-साथ दूसरी महिलाओं के दर्द को समझा और महिलाओं का एक गांव बना डाला.

mynet

इस गांव का नाम उमोजा है. 30 साल पहले 1990 में 15 पीड़ित महिलाओं के लिए रेबेका ने ये गांव बसाया था. ये वो महिलाएं थीं, जो ब्रिटिश सैनिकों द्वारा यौन उत्पीड़न और बलात्कार से बच गई थीं. इन सभी महिलाओं को उनका हक़ दिलाने के लिए रेबेका के साथ कुछ पुरूषों ने मारपीट की थी. इस गांव को बसाने पर रेबेका को कई तरह की धमकियों का भी सामना करना पड़ा था. 

umojajewellery

Outlook India की रिपोर्ट के अनुसार, उमोजा में अब घरेलू हिंसा, Genital Mutilation और बाल-विवाह जैसी यातनाओं का शिकार हुई महिलाओं को भी आसरा दिया जाता है.

wordpress

इस गांव में एक भी पुरूष नहीं हैं और महिलाएं इस बात से ख़ुश हैं वो नहीं चाहतीं एक पितृसत्तात्मक समाज में रहना. उनकी यातनाएं बर्दाश्त करना. 

majhapaper

यहां पर सारा काम महिलाएं ख़ुद करती हैं. अपनी जीविका के लिए वो पर्यटकों को सस्ते दामों पर उमोजा की सैर कराती हैं.

इस गांव ने आस-पास के गांवों की महिलाओं को पितृसत्तात्मक समाज का बहिष्कार करने के लिए प्रोत्साहित किया और एक महिला होने के नाते अपने अधिकारों और हक़ों को समझने पर ज़ोर दिया.

आपको बताे दें, साल 2015 में इस गांव में 47 महिलाएं थीं.

News पढ़ने के लिए ScoopWhoop हिंदी पर क्लिक करें.

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे