नवरात्र आते ही चारों तरफ़ पूजा पाठ शुरू हो जाती है क्योंकि नवरात्रों का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है. लोग भंडारे करते हैं, कंजक बिठाते हैं और मां को फूलों से सजाते हैं. इस बार के शारदीय नवरात्र 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं तो आप भी अगर अपने दोस्तों और प्रियजनों के साथ नवरात्र की भक्ति में रंगकर ख़ुशियां मनाना चाहते हैं तो उसकी शुरूआत माता के इन कोट्स को भेजकर करिए.

ghspreston

Shardiya Navratri 2022 Quotes In Hindi

ये भी पढ़ें: आयुर्वेद के खजाने से ढूंढकर लाये हैं, नवरात्रि में प्याज़ और लहसुन न खाने की प्रमुख वजह

ये रहे वो शुभकामनाओं वाले कोट्स: 

1. मां दुर्गा का रूप है अति सुहावन, 

इस नवरात्रि आप पर बरसे मां की कृपा, 
ख़ुशियां महके आपके घर-आंगन.

2. सारा जहां है जिसकी शरण में, 

नमन है उस मां के चरण में, 
हम हैं उस मां के चरणों की धूल, 
आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल!

ये भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2021: इन 9 दिनों में पहनें 9 रंगों के कपड़े, घर में आएगी सुख-शांति

3. माता का जब पर्व है आता,

ढेरों खुशियां साथ है लाता, 
इस बार मां आपको वो सब कुछ दे, 
जो कुछ आपका दिल है चाहता.

4. या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता। 

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

5. हम को था इंतजार वो घड़ी आ गई, 

होकर सिंह पर सवार माता रानी आ गई, 
होगी अब मन की हर मुराद पूरी, 
हरने अब सारे दुःख माता द्वार आ गई.

6. नमो नमो दुर्गे सुख करनी, 

नमो नमो अम्बे दुःख हरनी 
नवरात्रि 2022 की पावन शुभकामनाएं!

7. तेरे दरबार में मैया ख़ुशी मिलती है, 

ज़िंदगी मिलती है, रोतों को हंसी मिलती है
नवरात्रि 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं!

8. माता सबको दुलारती 

कष्टों से उबारती 
सब करते हैं उसकी आरती 
जय माता रानी की.

9. पग-पग में फूल खिलें, 

ख़ुशी आप सबको इतनी मिले, 
कभी ना हो दुखों का सामना, 
आपको नवरात्रि की शुभकामना।

10. कुमकुम भरे क़दमों से 

आए मां दुर्गा आपके द्वार, 

सुख संपत्ति मिले आपको अपार, 
हमारी ओर से नवरात्रि की शुभकामनाएं

11. सच्चा है मां का दरबार 

मैया सब पर दया करती समान
शान है मां की बड़ी निराली
दुर्गा मां के आशीर्वाद से 
भक्तिमय हो आपके नवरात्रि

12. नवरात्र की त्यौहार ख़ुशियां लाए

मां दुर्गा का आशीर्वाद आपको अपार मिले
नवरात्रि 2022 की शुभकामनाएं 

13. कोई छोटा नहीं, कोई बड़ा नहीं 

मां के दर पर सभी सर झुकाते
मिलता है चैन तेरे दर पे मैया
झोली भरके सभी है जाते
नवरात्रि की हार्दिक बधाई

14. नव कल्पना 

नव ज्योत्सना 
नव शक्ति 
नव अराधना 
नवरात्रि के पावन पर्व पर 
पूरी हो आपकी हर मनोकामना.

15. हो जाओ तैयार, मां अम्बे आने वाली है, 

सजा लो दरबार मां अम्बे आने वाली है, 
मां के क़दमों की आहट से गूंज उठेगा आंगन 
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं.

16. दुर्गा परम सनातनी जग की सृजनहार, 

आदि भवानी महा देवी श्रृष्टि का आधार. 
शुभ नवरात्रि 2022

17. चांद को चांदनी, बसंत को बहार 

फूलों को ख़ुशबू,अपनों का प्यार, 
मुबारक़ हो आपको नवरात्रि का त्यौहार

18. दिव्य है आंखों का नूर, 

करती है संकटों को दूर, 
मां की छवि है निराली, 
नवरात्रि में आई है ख़ुशहाली.

19. सारा जहां है जिसकी शरण में, 

नमन है उस माता के चरण में, 
जय माता दी

20. मां दुर्गा के चरणों में जिसने सिर को झुकाया है, 

वही तो आसमान की बुलंदी को छू पाया हैं.

दीप जलाओ, मंगल गाओ, धूपबत्ती की ख़ुशबू से घर महकाओ, आ गया है नवरात्रि का त्यौहार जम कर ख़ुशियां मनाओ!

Designed By: Sawan Kumari