Kaun Banega Crorepati 12 Question On Krishna: “कौन बनेगा करोड़पति” शो भारत के पॉपुलर शोज़ में से एक है. जिसे हर उम्र के लोग बड़े ही आराम से देखते हैं. इस शो में मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञान भी प्राप्त होता है. जो इस शो की सबसे बेस्ट बात है. कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 12 में लक्ष्मी अंकुशराव बड़े सपनों के साथ इस शो में आई थी. उन्होंने 12 लाख 50 हज़ार की बड़ी धनराशि जीत ली थी. लेकिन 25 लाख रुपयों के इस प्रश्न को देखकर वो हैरान हो गई. उन्होंने बहुत दिमाग लगाया लेकिन तब भी वो उत्तर नहीं दे पाई. 

क्या आपको इस सवाल का जवाब पता है?

ये भी पढ़ें: KBC 11: क्या आपके पास है 25 लाख रुपयों के लिए ‘श्री कृष्ण’ से जुड़े इस जटिल प्रश्न का उत्तर

अमिताभ बच्चन ने 25 लाख रुपयों के लिए लक्ष्मी से पूछा ये सवाल-

किस वेद को कृष्ण और शुक्ल नामक दो भागों में वर्गीकृत किया गया है?

A)- यजुर्वेद

B)- सामवेद

C)- ऋग्वेद

D)-अथर्ववेद

(*इस प्रश्न का उत्तर आर्टिकल के अंत में है.*)

इस प्रश्न का सही उत्तर ऑप्शन A  है. यजुर्वेद को कृष्ण और शुक्ल नामक दो भागों में वर्गीकृत किया गया है.

ये भी पढ़ें: KBC में भगवान शिव से जुड़े इस सवाल को देखकर मुस्कुराने लगीं थीं रेणुका, क्या आप जानते हैं इसका जवाब?