Neha Singh Rathore Wedding: ‘यूपी में का बा’ की सिंगर नेहा सिंह राठौर 21 जून को शादी के बंधन में बंध गई हैं. नेहा अक्सर ही भोजपुरी गानों से यूपी और बिहार की सियासत पर तंज कसती रहती हैं. नेहा विधानसभा चुनाव के दौरान ‘यूपी में का बा’ गाना गा के फ़ेमस हुई थीं. इस गाने के ज़रिए इन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधा था.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2022/06/62b4093efc21eb0001213996_aa929dcb-5c76-465b-b02e-4af45660b338.jpg)
ये भी पढ़ें: जानिए कौन हैं नेहा सिंह राठौर जिनका “यूपी में का बा” गाना सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल
Neha Singh Rathore Wedding
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक़, नेहा ने अबेंडकरनगर के रहने वाले हिमांशु सिंह से शादी की है, दोनों की शादी की रस्में लखनऊ के नीलांश थीम पार्क में संपन्न हुई थीं.
नेहा सिंह राठौर की शादी की तस्वीरें:
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2022/06/62b4093efc21eb0001213996_be3a79fa-844b-4559-abe3-75f380619f30.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2022/06/62b4093efc21eb0001213996_d8984cc5-6d21-4aa8-9ac2-f424bba64546.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2022/06/62b4093efc21eb0001213996_47835eff-f43e-48b6-bf60-aae60c8692ef.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2022/06/62b4093efc21eb0001213996_698f1afd-9201-4db6-8d2c-5f244c663a5e.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2022/06/62b4093efc21eb0001213996_28a6dddf-650a-4c8f-8ce4-e8c22d5b96e1.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2022/06/62b4093efc21eb0001213996_c18772dd-50c3-4775-b669-71301c754075.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2022/06/62b4093efc21eb0001213996_c2b084c8-cd5d-4a11-af03-28c09a0cae31.jpg)
आपको बता दें, नेहा का ‘यूपी में का बा’ गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. इस गाने को यूट्यूब पर क़रीब 9 मिलियन व्यूज़ मिले थे.
ये गाना मनोज बाजपेयी के गाने ‘बम्बई में का बा’ की तर्ज पर बना था और उस समय सबके ज़बान में था.