कोरोना वायरस के चलते ज़्यादातर लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं. वो घर में रह कर Social Distancing को बरकरार रखने में मदद कर रहे हैं. अपना सारा काम छोड़कर यहां तक कि अपने घूमने के शौक़ को भी भूल गए हैं. कुछ को अच्छा लग रहा होगा, लेकिन कुछ तो मजबूरी में घर में रह रहे होंगे तो जो लोग घर में रह-रह कर बोर हो रहे हैं. वो घर में बैठकर इन सीरियल्स को देखकर अपने मनोरंजन कर सकते हैं.
ये रही लिस्ट:
1. ऑफ़िस-ऑफ़िस

ये सीरियल एक व्यंग्य था, जिसमें पंकज कपूर ने मुसद्दी लाल का किरदार निभाया था. इसमें सरकारी दफ़्तरों में काम की लेट लतीफ़ी को एक मज़ाकिया अंदाज़ में पेश किया गया था.
2. साराभाई वर्सेस साराभाई

इस शो को किसी पहचान की ज़रूरत नहीं है. माया और मोनिशा की नोक-झोंक आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगी.
3. फ़ैमिली नम्बर 1

दो सिंगल पैरेंट्स और उनके बच्चों की ये कहानी आपका मनोरंजन तो करेगी साथ ही आपको अपने स्कूल के दिनों में भी ले जाएगी.
4. खिचड़ी

‘बड़े लोग, बड़े लोग’, ‘प्रफ़ुल्ल तू तो गधा है’, ‘खाना खाके जाना’, ‘हंसा, मैं हूं ना’ और हंसा के सवाल और प्रफुल्ल के जवाब हंसने पर मजबूर कर देंगे. दिमाग़ का दही करने वाला ये सीरियल आपको हंसते-हंसते लोटपोट होने पक मजबूर कर देगा.
5. तू-तू मैं-मैं

सास-बहू की खट्टी-मीठी ‘तू-तू मैं-मैं’ हंसाती भी है और भावुक भी कर देती है. सुप्रिया पिलगावंकर और रीमा लागू की बहू और सास की जोड़ी ऑलटाइम हिट है.
6. हम पांच

आनंद माथुर की पांच बेटियों की कहानी बहुत ही मज़ेदार है. इनकी पांच बेटियां नहीं, बल्कि पांच आफ़त हैं, जो अपने पिता को ही नहीं सबको अपनी शरारत से हैरान करके रखती हैं.
7. देख भाई देख

दीवान परिवार की तीन पीढ़ियां मुंबई के उपनगरीय इलाके में एक पुश्तैनी बंगले में एक साथ रहती हैं. इसमें समस्या कैसी भी हो सब एक साथ होकर ख़ुशी-ख़ुशी उसका हल निकालते हैं. आजकल के इस टेंशन भरे माहौल में ये सीरियल आपको कुछ पल की ख़ुशी देगा.
Entertainment से जुड़े आर्टिकल ScoopwhoopHindi पर पढ़ें.




