विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में सुमेर सभ्यता की भी गिनती होती है. सिंधु घाटी व मिस्र की तरह ही सुमेर भी अपने वक़्त की एक उन्नत सभ्यता मानी जाती थी. ये सभ्यता एशिया के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में दो नदियों (Tigris और Euphrates) के बीच मेसोपोटामिया के क्षेत्र में विकसित हुई थी. हालांकि, अब मेसोपोटामिया की ज़मीन पर कई देश बन चुके हैं जिनमें कुवैत, इराक़, टर्की व सीरिया शामिल हैं. आइये, इसी क्रम में आपको बताते हैं उस आविष्कारों के बारे में जिन्हें सुमेर सभ्यता की देन माना जाता है.   

1. धातु से विभिन्न चीज़ें बनाना  

history

हिस्ट्री की वेबसाइट के अनुसार, मेसोपोटामिया के सुमेरियन वो पहले इंसान थे, जिन्होंने तांबे का प्रयोग कर कई उपयोगी चीज़ें बनाई, जिनमें चाकू, छेनी व अन्य औज़ार शामिल हैं. इसके अलावा, वो तांबे का प्रयोग कर विभिन्न सज़ावटी चीज़े भी बनाया करते थे.    

2. गणित 

history

ऐसा माना जाता है कि प्राचीन इंसान नंबरों के आविष्कार से पहले हड्डियों पर निशान लगाकर चीज़ों को गिना करता था. वहीं, Robert E. and Carolyn Krebs की किताब (Groundbreaking Scientific Experiments, Inventions, and Discoveries of the Ancient World) के अनुसार, सुमेर लोगों ने एक नंबर सिस्टम विकसित किया था, जो 60 नंबर पर आधारित था.  

3. घर बनाने के लिए ईंटें 

history

ऐसा माना जाता है कि मंदिरों और घरों के निर्माण में पत्थरों और लकड़ियों की कमी को पूरा करने के लिए सुमर सभ्यता के लोगों ने मिट्टी की ईंटे बनाने के लिए सांचे बनाए थे. हालांकि, ये पहले लोग नहीं थे जो घरों के निर्माण में मिट्टी का इस्तेमाल कर रहे थे. लेकिन, इन लोगों ने मिट्टी से भारी मात्रा में ईंटें बनाईं.  

4. कपड़े की मिल

history

ऐसा माना जाता है कि जहां विश्व की अन्य सभ्यताएं कपास को इकट्ठा कर कपड़े बना रही थीं, वहीं, सुमेर सभ्यता के लोगों ने इस काम को औद्योगिक रूप दिया. कहा जाता है कि सुमेरी लोगों ने अपने मंदिरों को फ़ैक्ट्रियों में बदल दिया था और कपड़े बनाने का काम बड़े स्तर पर किया. 

5. हल का आविष्कार  

history

माना जाता है कि हल (Plow) का आविष्कार भी सुमेरी लोगों के द्वारा ही हुआ था, जिसे कृषि क्षेत्र में बड़ी तकनीक माना जाता है. वहीं, ऐसा भी कहा जाता है कि सुमेरी लोग किसानों को ये भी बताते थे कि विभिन्न प्रकार के हलों का उपयोग किस तरह करना है.  

6. लकड़ी के पहियों की गाड़ी (Chariot) 

history

सुमेरी लोगों ने चक्कों वाली गाड़ियों का आविष्कार नहीं किया था, लेकिन ऐसा माना जाता है कि उन्होंने लड़की के दो पहियों वाली गाड़ी का निर्माण किया था, जिसका इस्तेमाल वो जानवरों के साथ किया करते थे, जैसे कुछ हल जोतने के लिए बैलों का इस्तेमाल किया जाता है. ये जानकारी Richard W. Bulliet की किताब The Wheel : Inventions and Reinventions में मिलती है.   

7. हाइड्रोलिक इंजीनियरिंग 

history

ऐसा माना जाता है कि सुमेरियों ने ये पता लगा लिया था कि Tigris और Euphrates नदियों के अतिप्रवाह या ओवरफ्लो को कैसे इकट्टा किया जाए और कैसे इस पानी का इस्तेमाल खेती के कामों में किया जाए. कहा जाता है कि उन्होंने नहरों व बांध का निर्माण किया, ताकि पानी के बहाव को रोका और खोला जा सके. 

8. लेखन  

history

ऐसा माना जाता है कि सुमेरी वो पहले लोग थे, जिन्होंने राइटिंग सिस्टम को विकसित किया था. वहीं, कहा जाता है कि वो 2800 ई.पू. तक लिखित संचार का उपयोग कर रहे थे, लेकिन वो महान साहित्य लिखने या अपना इतिहास दर्ज नहीं कर पाए. लेखन संचार का इस्तेमाल वो अपने द्वारा बनाए जाने वाले समानों को ट्रैक करने और उन्हें बेचने के लिए कर रहे थे.  

9. मिट्टी के बर्तन 

history

मिट्टी के बर्तन तो पहले से बनते आ रहे थे, लेकिन वो सुमेरी लोग थे जिन्होंने टर्निंग व्हील का आविष्कार कर मिट्टी के बर्तनों के निर्माण को अधिकतम किया.