विश्व की प्राचीन सभ्यताओं की गहराई में अगर आप जाएं, तो आपको अतीत से जुड़ी कई ख़ास बातें जानने को मिलेंगी. आपको पता चलेगा कि कई चीज़ें जिन्हें लोग आधुनिक विश्व की देन मानते हैं, वो प्राचीन लोगों द्वारा पहले से इस्तेमाल में लाई जाने लगी थी. प्राचीन लोग कई कलाओं में महारथ हासिल कर चुके थे, जिनमें आभूषण बनाना भी शामिल था. वहीं, धातुओं के विकास के साथ ही इनका इस्तेमाल विभिन्न प्रकार की ज्वेलरी बनाने में किया जाने लगा था. उस दौरान भी आभूषणों को आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न डिज़ाइन इस्तेमाल में लाए जाते थे. आइये, आपको दिखाते हैं प्राचीन विश्व के वो 18 दुर्लभ आभूषण जो कभी प्राचीन शाही घरानों की पहचान का अहम हिस्सा हुआ करते थे. 

1. Guillotine Earrings, जिसे सोने और अन्य धातु से तैयार किया गया था. ये फ्रांस से संबंध रखती है और 1794 के वक़्त की बताई जाती है. यहां Guillotine का मतलब है प्राचीन समय में सिर काटने के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीन. यानी इस झुमके को कुछ ऐसा ही डिज़ाइन दिया गया था. 

ranker

2. सोने, चांदी और कांच से बना मिश्र के राजा तूतनखामेन का एक आभूषण. इसे छाती पर धारण किया जाता था (1336-1327 ईसा पूर्व).  

ranker

3. पहली शताब्दी की एक रोमन रिंग. 

ranker

4. एक  रोमन अंगूठी जिस पर रोम की देवी Minerva की आकृति बनाई गई है (पहली शताब्दी). 

ranker

5. 9वीं शताब्दी के Byzantine की एक रिंग.  

ranker

ये भी देखें : इतिहासकारों द्वारा खोजी गईं इन 15 प्राचीन चीज़ों में दफ़न है विश्व का अनसुना इतिहास

6. सोने और Turquoise नाम के पत्थर से बनी कान की बाली, जो तीसरी और सातवीं शताब्दी के मध्य की बताई जाती है.  

ranker

7. एक पुरानी मिस्र की अंगूठी (664-322 ई.पू). 

ranker

8. चौथी शताब्दी का एक सोने का कंघा. 

ranker

9. रोमन साम्राज्य से जुड़ी तीन उंगलियों में पहने जाने वाली सोने की अंगूठी (तीसरी -चौथी शताब्दी). 

ranker

10. 16वीं शताब्दी के दौरान की एक जर्मन अंगूठी. 

ranker

11. 5वीं शताब्दी की एक डॉल्फ़िन आकार की कान की बाली. 

ranker

12. 1st-3rd Century के दौरान की एक रोमन कान की बाली. 

ranker

13.  Sithathoryunet (प्राचीन मिस्र के राजा की बेटी जो 12वें राजवंश से संबंध रखते थे) का एक हार. 

ranker

14. प्राचीन मिस्र का एक सोने का कंगन (1047-1001 ईसा पूर्व).

ranker

15. Georges Fouquet (एक फ़्रेंच ज्वेलरी डिज़ाइनर) द्वारा डिज़ाइन किया गया एक आकर्षक हार, जो 1905 से संबंध रखता है. 

ranker

16. प्राचीन ग्रीस के दौरान का एक सोने का कंगन (तीसरी शताब्दी ई.पू).

ranker

17. प्राचीन रोम के दौरान की एक सोने की स्नेक रिंग. 

ranker

18. एक प्राचीन रिंग जो 16वीं शताब्दी से संबंध रखती है. 

ranker

तो दोस्तों ये थे वो आभूषण जो कई साल पुराने बताए जाते हैं. ये तस्वीरें आपको कैसी लगीं हमें कमेंट में ज़रूर बताएं.