Xhosa Tribes Photos: अफ़्रीका में बहुत से एथनिक ग्रुप और जनजातियां हैं. जो अपने यूनिक कल्चर और परम्पराओं के लिए प्रसिद्ध है. उनमें से एक जनजाति लाल कंबल लोगों की भी है जिन्हें Xhosa जनजाति भी कहा जाता है. ये जनजाति साउथ अफ़्रीका की दूसरी सबसे बड़ी जनजाति है. ऐतिहासिक तौर पर ये जनजाति शिकारी और किसान होते हैं. चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से आज हम लाल कंबल लोगों के ख़ास तथ्य और उनकी जनजाति की ख़ूबसूरत तस्वीरें दिखाएंगे.

ये भी पढ़ें- Bushmen Tribes Pics: 20 हज़ार साल से है इनका अस्तित्व, देखें इस जनजाति की 9 दिलचस्प तस्वीरें

चलिए देखते हैं Red Blanket People लोगों की ख़ूबसूरत तस्वीरें (Red Blanket People Beautiful Photos)

1- सिद्धांतकारों के हिसाब से इस जनजाति का नाम Xhosa खोइसन भाषा से लिया गया है. जिसका मतलब ‘fierce’ यानी उग्र होता है.

Krugerpark

2- एक रिपोर्ट के मुताबिक़, साउथ अफ़्रीका के 18% लोग Xhosa भाषा बोलते हैं. जिसका मतलब साउथ अफ़्रीका की 7.69 आबादी Xhosa भाषी हैं.

apuntsdeviatge

3- Xhosa लोग परंपरागत एक पूर्वज उपासक होते हैं. कहा जाता है, उनके पूर्वज उनसे सपनों में आकर बातें करते हैं.

Twitter

4- Xhosa लोग कई युद्ध के हिस्सा भी रह चुके हैं. जो ब्रिटिश और डच (1778-1878) के बीच में हुई थी.

Quora

5- Xhosa महिलाओं का पहनावा थोड़ा यूनिक होता है. इस जनजाति में नई शादी हुई औरतें सिर पर रंग बिरंगा कपड़ा लपेटती हैं. साथ ही इस जनजाति में जिसने हाल फ़िलहाल में ही बच्चा पैदा किया है, वो भी अलग तरह के कपड़े पहनती हैं.

101lasttribes

6- ये जनजाति काफ़ी अपने काम को लेकर काफ़ी समर्पित होती है.

7- Xhosa लोगों की मुख्य खाना umngqusho है. जो मक्के के दाने और फलियों से बनता हैं.

pnpstorefront

8- Xhosa लोग अपने मुंह पर उमेमेज़ी में सफ़ेद क्ले मिलाकर लगाते हैं. ये क्ले उन्हें सनबर्न और बुरे मौसम से बचाकर रखता है. इससे उनके चेहरे पर दाग और धब्बे भी नहीं होते हैं.

9- दीक्षा के दौरान, Xhosa जनजाति के लड़के बुराई से बचने के लिए अपने शरीर को सफ़ेद रंग से रंग लेते हैं और कंबल ओढ़ लेते हैं.

iol