IPL Players Then And Now Photos: IPL की शुरुआत साल 2008 में हुई थी. अब 2023 में लीग का 16वां सीज़न खेला जा रहा है. इस दौरान कई खिलाड़ी IPL का हिस्सा रहे, मगर कुछ ही खिलाड़ी शुरू से अब तक लीग में खेल रहे हैं. इनमें CSK कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (M S Dhoni) से लेकर MI कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जैसे क्रिकेटर्स शामिल हैं. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि इन खिलाड़ियों का लुक अपने पहले IPL मैच से अब तक कितना बदल चुका है. (Players Who Have Played in Every IPL Season)

तो चलिए इन तस्वीरों के ज़रिए देखते हैं कि IPL 2008 का हिस्सा रहे ये भारतीय खिलाड़ी 2023 के 16वीं सीज़न तक कितना बदल चुके हैं. (IPL Players Photos)

IPL Players Then And Now Photos

1. महेंद्र सिंह धोनी

धोनी शुरू से ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रहे हैं. उनकी कप्तानी में रिकॉर्ड 10वीं बार CSK IPL के फ़ाइनल मुक़ाबले में पहुंची है.

2. विराट कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली भी शुरुआत से ही लीग का हिस्सा रहे हैं. भले ही उन्होंने IPL की ट्रॉफ़ी ना जीती हो, मगर RCB ने एक तगड़ा फ़ैन बेस बनाया है.

3. रोहित शर्मा

रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं. रोहित ने 2011 में मुंबई इंडियंस जाने से पहले 2009 में डेक्कन चार्जर्स के लिए अपना पहला इंडियन प्रीमियर लीग खिताब जीता था. मुंबई इंडियंस को भी उन्होंने 5 बार ट्रॉफ़ी दिलाई है.

4. ऋद्धिमान साहा

साहा ने 2008 में KKR के साथ अपने इंडियन प्रीमियर लीग करियर की शुरुआत की और 2010 तक उनके साथ रहे. फिर वो CSK और किंग्स इलेवन पंजाब और SRH के लिए भी खेले. 2022 से वो गुजरात टाइटन्स का हिस्सा हैं.

5. शिखर धवन

धवन ने 2008 में दिल्ली के साथ अपने इंडियन प्रीमियर लीग करियर की शुरुआत की. उसके बाद वो मुंबई और डेक्कन चार्जस के साथ भी रहे. SRH के लिए भी उन्होंने खेला. मगर 2022 से पंजाब किंग्स का हिस्सा हो गए.

6. दिनेश कार्तिक

2008 से 2023 तक, दिनेश कार्तिक ने छह अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए खेला है. दिल्ली डेयरडेविल्स (2008-2010), किंग्स इलेवन पंजाब (2011), मुंबई इंडियंस (2012-2013), दिल्ली (2014), आरसीबी (2015), गुजरात लायंस ( 2016-2017), केकेआर (2018-2021), आरसीबी (2022-23).

7. मनीष पांडे

मनीष पांडे भी शुरुआत से IPL का हिस्सा रहे हैं. मनीष ने इंडियन प्रीमियर लीग में 7 फ्रेंचाइज़ी के लिए खेला है. मुंबई (2008), आरसीबी (2009-2010), पुणे वारियर्स इंडिया (2011-2013), केकेआर (2014-2017), एसआरएच (2018-2021), लखनऊ सुपर जायंट्स (2022), दिल्ली कैपिटल्स (2023). मनीष पांडे IPL में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी हैं.

8. अमित मिश्रा

अमित मिश्रा ने अपना IPL डेब्यू पहले सीज़न यानी 2008 में किया था. उन्होंने अपने लीग करियर की शुरुआत दिल्ली की ओर से की थी. अब ये अनुभवी स्पिनर लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहा है.

ये भी पढ़ें: विराट कोहली के Fans ने बनाए उनके लिए 10 Posters, जो Stadium से लेकर सोशल मीडिया तक छाए रहे