अंटार्कटिका, महाद्वीप सातों महाद्वीपों में सबसे ठंडा महाद्वीप है. यह चारों ओर से दक्षिणी महासागर से घिरा हुआ है. अंटार्कटिका, विश्व का सबसे ठंडा, शुष्क और तेज हवाओं वाला महाद्वीप है. अंटार्कटिका साल के लगभग सभी महीनों में दुनिया के सबसे अधिक तूफ़ानी समुद्रों और बर्फ़ के बड़े-बड़े तैरते पहाड़ों से घिरा रहता है. अंटार्कटिका में बहुत कम बारिश होती है, इसलिए इसे ‘ठंडा रेगिस्तान’ माना जाता है. इसलिए यहां का कोई स्थायी निवासी नहीं है. यहां केवल पेंगुइन, सील, निमेटोड, टार्डीग्रेड, पिस्सू, अलग-अलग तरह के सूक्ष्मजीव और टुंड्रा वनस्पति भी पायी जाती है.

अंटार्कटिका के बारे में आपको बहुत कुछ पता होगा, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी जानकारी आपको नहीं होगी.

1. अगर आपको अंटार्कटिका में काम करना है, तो सबसे पहले आपको अपने दांत और अपेंडिक्स को निकलवाना पड़ेगा, भले ही वो एकदम स्वस्थ ही क्यों न हों, क्योंकि यहां के वर्क स्टेशंस पर किसी भी तरह की सर्जरी की सुविधा उपलब्ध नहीं है और अगर ठण्ड की वजह से आपको कुछ होता है तो आपकी सर्जरी यहां नहीं हो पायेगी. यहां कोई ज़्यादा दिनों तक नहीं रह सकता है.

2. दुनिया का सबसे शुष्क स्थान है अंटार्कटिका. इतना ही नहीं पृथ्वी (गृह) का सबसे शुष्क स्थान भी अंटार्कटिका में ही है, जिसे ‘Dry Valleys’ कहा जाता है.

3. ‘ऑस्ट्रेलिया, au’ और ‘जर्मनी de’ की तरह अंटार्कटिका का अपना ‘top-level domain = .aq’ है.

4. करीब 53 लाख साल पहले अंटार्कटिका बहुत गर्म स्थान था, इतना गर्म कि इसके किनारों पर खजूर के पेड़ आसानी से उग जाते थे. यहां का तापमान उस टाइम 20C से ज़्यादा ही रहता था.

5. Metallica Band ने सबसे पहले इस महाद्वीप पर एक कॉन्सर्ट किया था. इस Band ने 1 साल के अंदर ही सातों महाद्वीपों पर कॉन्सर्ट किये हैं.

6. अंटार्कटिका में एक Nuclear Power Station भी है जिसका नाम McMurdo Station. यह पावर स्टेशन स्टेशन 1962 से यहां चल रहा है.

7. अंटार्कटिका में एक फायर स्टेशन भी है. इस स्टेशन का नाम Murdo station है.

8. बेहद ठंडा होने के बावजूद अंटार्कटिका में 1150 अलग-अलग प्रजातियों के कवक (fungi) पाये जाते हैं.

9. तकनिकी रूप से देखा जाए तो अंटार्कटिका में पृथ्वी के सारे टाइमजोन मिलते हैं. यहां सभी देशांतर रेखाएं जो टाइमजोन को परिभाषित करने के लिए उपयोग की जाती हैं, इस महाद्वीप के दोनों ध्रुवों पर मिलती हैं.

10. अंटार्कटिका में एक भी Polar Bear नहीं रहता है. अगर आपको Polar Bear देखने हैं तो आपको Arctic या Canada पड़ेगा.

11. अंटार्कटिका में एक Bar भी है, जो दुनिया का सबसे ज़्यादा दक्षिणी-छोर पर मौजूद है. यह Bar Vernadsky Research Station में स्थित है.

12. 21 जुलाई, 1983 में अंटार्कटिका के Vostok station पर अभी तक का धरती का सबसे कम तापमान 128.56 डिग्री फेरनहाइट रिकॉर्ड किया गया था.

13. अंटार्कटिका पांचवां सबसे बड़ा महाद्वीप है. इसका क्षेत्रफल 14 लाख स्क्वायर किलोमीटर्स है.

14. अंटार्कटिका का 99% बर्फ से ढका हुआ है. जो ग्लेशियर इन महद्वीपों का ढके रहते हैं उनको ‘Ice Sheet’ कहा जाता है.

15. अंटार्कटिका की बर्फ की औसतन मोटाई लगभग 1.6 किलोमीटर है. अंटार्कटिका में पूरी धरती पर मौजूद पानी का 70% हिस्सा है.

16. अंटार्कटिका में स्थित पार-अंटार्कटिक पर्वत (Transantarctic Mountains) इस महाद्वीप को ईस्ट और वेस्ट भागों में विभाजित करता है. ये पर्वत श्रृंखला दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वतों में से एक है.

17. अंटार्कटिका के अस्तित्व के बारे में किसी को पता न चलता, अगर 1820 में इस महाद्वीप को देखा न जाता. पहले लोगों को लगता था कि यह सिर्फ द्वीपों का एक समूह है.

18. नार्वे के Roald Amundsen पहले आदमी थे, जो सबसे पहले दक्षिण ध्रुव तक पहुंच पाये थे. Amundsen ने एक अंगेज़ी पत्रिका Robert Falcon Scott के माध्यम से 14 दिसंबर 1911 को दुनिया को यह बताया कि एक महाद्वीप और है जहां वो पहुंचे और उन्होंने वहां नॉर्वे का झंडा भी लगा दिया.

19. 1959 में 12 देशों ने गुप्त वार्ता के बाद इस महाद्वीप को शांतिपूर्ण अनुसंधान गतिविधियों (Peaceful Research Activities) के लिए चुना और अंटार्कटिक संधि पर हस्ताक्षर किये. हालांकि वर्तमान में इस संधि पर 48 देश हस्ताक्षर कर चुके हैं.

20. जनवरी 1979 में Emile Marco Palma, दुनिया के सबसे आख़िरी दक्षिणीछोर पर जन्म लेने वाली पहली इंसान बनी. ये अर्जेंटीना द्वारा खुद को अंटार्कटिका का हिस्सा बनाने का एक प्रयास था. अर्जेंटीना ने एक गर्भवती औरत को यहां इसीलिए भेजा था.

Feature Image Source: spiceddestinations
Source: bestpictureblog