लगभग 200 देशों में 7.5 अरब से ज़्यादा लोगों के साथ दुनिया दिलचस्प और मज़ेदार चीज़ों से भरी हुई है. जैसे कि दुनिया में केवल दो देश ऐसे हैं जिनके नाम में औपचारिक रूप से "The" शामिल है. ये देश हैं- 'The Gambia' और 'The Bahamas'.
देश-दुनिया के ऐसे ही कुछ अजब-ग़ज़ब फ़ैक्ट्स का लुत्फ़ उठाइये यहां:
1. केवल उत्तर कोरिया और क्यूबा दो ऐसे देश हैं जहां आप कोका-कोला नहीं ख़रीद सकते हैं.

2. दुनिया में अब पहले से कहीं अधिक जुड़वा बच्चे हैं.

3. दुनिया की सबसे तीख़ी मिर्च इतनी तीख़ी होती है कि इससे आपकी जान भी जा सकती है.

4. किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे ज़्यादा लोग फ़्रांस घूमने जाते हैं.

5. दुनिया का सबसे घनी आबादी वाला द्वीप दो फ़ुटबॉल मैदानों का आकार है.

6. कैनरी द्वीप का नाम कुत्तों के नाम पर रखा गया है, पक्षियों के नाम पर नहीं.

7. दुनिया में सबसे नाटे कद के लोग इंडोनेशिया में हैं. यहां पर लोगों कि औसत ऊंचाई लगभग 5 फ़ीट 1.8 इंच है, जो दुनिया में सबसे कम है.

8. जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते पर एक दिन में सबसे बड़ी संख्या में देशों द्वारा हस्ताक्षर किया गया था.

9. दुनिया का सबसे शांत कमरा वॉशिंगटन में माइक्रोसॉफ़्ट के मुख्यालय में स्थित है.

10. दुनिया में केवल तीन देश ऐसे हैं जो माप-तौल की मीट्रिक प्रणाली का उपयोग नहीं करते हैं.

11. ग्रह पर सबसे लंबे स्थान का नाम 85 अक्षर लंबा है.

12. हर सेकंड में चार बच्चे पैदा होते हैं.

13. अब तक का सबसे ठंडा तापमान -144 डिग्री फ़ॉरेन्हाइट दर्ज़ किया गया है.

14. पृथ्वी की ओजोन परत 50 वर्षों में पूरी तरह से ठीक हो जायेगी.

15. जापान दुनिया का सबसे ज़्यादा भूकंप प्रभावित देश है.

16. मुहम्मद को दुनिया में सबसे लोकप्रिय नाम माना जाता है.

17. दुनिया के केवल दो देश अपने राष्ट्रीय झंडे में बैंगनी रंग का उपयोग करते हैं- निकारागुआ और डोमिनिका.

18. दुनिया की लगभग 90% ग्रामीण आबादी अफ़्रीका और एशिया में निवास करती है.

19. दुनिया में सबसे महंगा सिक्का 7 मिलियन डॉलर से अधिक में बेचा गया था.

20. दक्षिण सूडान दुनिया का सबसे युवा देश है.

21. दुनिया की 52% से अधिक आबादी की उम्र 30 वर्ष से कम है.

22. 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोग वैश्विक आबादी का 12.3% हैं.

23. दुनिया भर में 24 से अधिक टाइम ज़ोन हैं.

24. 21,800 द्वीपों के साथ स्वीडन को दुनिया का सबसे अधिक द्वीपों वाला देश माना जाता है.

25. दुनिया में 43 ऐसे देश हैं जहां अभी भी एक शाही परिवार है.

26. दुनिया भर के चिड़ियाघरों में जितने भी पांडा हैं वो चीन से उधार लिए गए हैं.

27. दुनिया के 9% जंगल कनाडा में हैं.

28. हर 200 में से एक आदमी चंगेज खान का प्रत्यक्ष वंशज है.

29. 3.7 करोड़ निवासियों के साथ टोक्यो दुनिया का सबसे बड़ा शहर है.

30. अगर अमेरिका, चीन और ब्राजील की कुल आबादी को मिला दिया जाये फिर भी फेसबुक के पास कहीं ज़्यादा यूज़र्स हैं.

31. कोपेनहेगन को दुनिया में साईकल चलाने के लिए सबसे अनुकूल शहर माना जाता है.

32. महासागरों में लगभग 200,000 विभिन्न प्रकार के वायरस होते हैं.

33. न्यूजीलैंड में किसी भी अन्य देश की तुलना में प्रति घर सबसे ज़्यादा पालतू जानवर हैं.

34. इंटरपोल की शुरुआत 1914 में हुई जब 24 देशों के क़ानूनी पेशेवरों ने मिलकर भगोड़ों को पकड़ने पर मीटिंग की थी.

35. प्रत्येक सेकंड में लगभग दो लोग मर जाते हैं.

थे न मज़ेदार!