दुनिया में ऐसे बहुत से आर्टिस्ट हैं जो अपने आर्ट के ज़रिये प्लास्टिक से हो रहे प्रदूषण की समस्या की तरफ लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. ऐसे ही एक आर्टिस्ट हैं Oscar Olivares. इन्होंने 2 लाख रिसाइकल की गई बोतलों के ढक्कनों से एक विशाल आर्ट बनाया है.  

Oscar Olivares

Venezuela के रहने वाले Oscar Olivares अपने इस अनोखे आर्ट के चलते सुर्खियों में हैं. उनके द्वारा बनाए गए इस आर्ट को Venezuela का पहला Eco-Mural कहा जा रहा है. ये Eco-Mural 45 मीटर लंबा है. इसे Venezuela के Plaza Escalona इलाके़ में बनाया गया है. इसे बनाने में लगभग 3 महीने का समय लगा है. 

Oscar Olivares

इस आर्ट को Oscar Olivares ने पर्यावरण के लिए काम करने वाले दो संगठनों(OkoSpiri And Movimiento En La Arquitectura Para El Futuro) के साथ मिलकर तैयार किया है. 45 मीटल लंबी इस कलाकृति में पेड़-पौधे पक्षी, आकाश और पर्यावरण की सभी ख़ूबसूरत चीज़ों को शामिल करने की कोशिश की गई है. 

Oscar Olivares

इसे देखकर ऐसा लगता है कि हमारा पर्यावरण बिना प्लास्टिक के कितना सुंदर दिखाई देता है. अपने इस आर्ट के लिए Oscar Olivares ने बहुत मेहनत की है. इसके लिए उन्होंने संगठन के साथ मिल कर प्लास्टिक की बोतलों को इक्कठा किया. उनके ढक्कनों को साफ़ किया और फिर उन्हें चित्र के हिसाब से एक-एक जगह पर फ़िक्स किया है.

Oscar Olivares

इस आर्ट की मदद से Oscar Olivares प्लास्टिक की समस्या की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं. इसके कारण Venezuela के कई इलाक़ों में कचरे के ढेर इतने विशाल हो गए हैं कि आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों का सांस लेना मुहाल हो गया है. 

Oscar Olivares

इसके अलावा भी Oscar Olivares कुछ न कुछ बनाते रहते हैं. उनके अन्य आर्ट्स की एक झलक आप यहां देख सकते हैं. 

Oscar Olivares
Oscar Olivares
Oscar Olivares
Oscar Olivares
Oscar Olivares
Oscar Olivares

Life से जुड़े दूसरे आर्टिकल पढ़ें ScoopWhoop हिंदी पर.