पिछले साल एक्वामैन फ़िल्म रिलीज़ हुई थी. इस फ़िल्म में समुद्र के अंदर की काल्पनिक दुनिया देखकर सभी दंग रह गए थे और सोच रहे थे कि क्या ऐसा भी हो सकता है? ये तो एक फ़ैंटेसी वर्ल्ड था, लेकिन असल में समुद्री दुनिया इससे कहीं ज़्यादा अद्भूत और रहस्यमयी है. इसे ही एक्सप्लोर करने के लिए हर साल हज़ारों फ़ोटोग्राफ़र उसकी गहराइयों में गोता लगाते हैं और हमारे लिए समुद्र के संसार की तस्वीरें लेकर आते हैं. 

Sea Art की इस कलाकारी को लोगों के सामने लाने के लिए एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है. इसका नाम है Annual Ocean Art Underwater Photo Contest. साल 2018 में हुए इस कॉन्टेस्ट की तस्वीरें रिलीज़ कर दी गई हैं. चलिए इनके ज़रिये आपको भी इस एक्वाटिक वर्ल्ड की सैर पर ले चलते हैं. 

ये है समुद्री Sheep, जो किसी फूल जितनी सुंदर है.

Stingray का ये ग्रुप आसमान में उड़ते पंछियों के झुंड जैसा दिखाई दे रहा है.

ये Enope Squid किसी लैंप की तरह जगमगा रहा है. 

ये दो Australian Sea Lion जय और वीरू जैसे पक्के दोस्त लगते हैं.

Finding Nemo की Nemo यानी Clown Fish के दर्शन हुए. 

ये मछली कैमरे से दो-दो हाथ करने के मूड में लग रही है. 

कैमरे को चेक करता एक Green Sea Turtle.

अपने बच्चों की रक्षा करता एक नर Clown Fish.

ये मगरमच्छ मछलियों को देखकर ख़ुश हो रहा या फिर कैमरे को देखकर? 

कैमरे के सामने पोज देता एक Grey Seal. 

जापान में पाई जाने वाली दुर्लभ प्रजाती की एक मछली Chaenopsid Blenny.   

समुद्री दुनिया में समाती आकाश की दुनिया. 

एक Humpback Whale कैमरे की आंखों में आंखें डालकर बात करने की कोशिश कर रही है. 

अपने अंडों की रक्षा करता एक ऑक्टोपस. 

किसी प्रोफ़ेशनल की तरह पोज देती Coral Goby. 

शिकार पर घात लगाकर बैठा एक मगरमच्छ. 

अपने अंडे सेता Nudibranch (एक समुद्री जीव).

डांस करते दो Sea Horses. 

बुलबुले के अंदर रह रहे इस समुद्री जीव ने हल्क की याद दिला दी. 

Anthias प्रजाति की दो मछली एक दूसरे से युद्ध करते हुए. 

ये Nudibranch किसी यूनिकॉर्न जैसा लग रहा है.   

कमल के फूल जैसा दिखने वाला Nudibranch.

मस्ती करती कुछ Dolphins. 

तेज़ी से कहीं जाती Cuttlefish.

डांसिंग Jellyfish.

अपने बच्चों से प्यार करती Clown Fish.

एक समुद्री जीव के मुंह के अंदर घुसता एक Cleaner Shrimp. 

पश्चिमी हिंदमहासागर में अपने बच्चों के साथ एक Humpback Whale.

Mantis Shrimp के अंडों का एक समुह. 

Nudibranch की ये तस्वीर तो किसी पेंटिंग जैसी लग रही है. 

समुद्र में पाई जाने वाली छिपकली Iguanas की एक प्रजाति. 

Salmon मछली की दुर्लभ प्रजाति रेड Sockeye.

Yellow Pygmy Gobies का एक परिवार. 

Lophius Budegassa नाम कि एक दुर्लभ मछली.

ये Juvenile Batfish किसी पेड़ के पत्तों की तरह दिख रही है. 

Jelly Fish और मछली को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे ये गैस के बर्नर पर रखी हैं.

कैमरे पर हमला करता एक केकड़ा. 

प्रशांत महासागर में पाई जाने वाली Rat Fish नाम की एक दुर्लभ प्रजाति. 

है न समुद्री दुनिया एकदम अलग!


Source: Boredpanda