हम ऐसे देश में रहते हैं, जिसमें एक संयुक्त परिवार में ही 25-30 सदस्य होते हैं. इसलिए ये जानकारी वाकयी बड़ी चौंकाने वाली है कि दुनिया में एक ऐसा भी देश है, जिसमें केवल 27 लोग रहते हैं.
जी हां, इस देश की कुल जनसंख्या 27 है. इसे दुनिया का माइक्रो नेशन भी कहा जाता है. आइये जानते हैं इस अनोखे देश के बारे में कुछ रोचक तथ्य:
1. बात हो रही है इंग्लैंड के सफ़ोल्क समुद्री तट से करीब 10 किलोमीटर दूर बसे सीलैंड की. सुनने मे अटपटा लगता है, पर ये सच है कि इस देश में मात्र 27 लोग रहते हैं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/06/595646b219867e742765b34e_d9b5c527-09e1-497c-9da5-cb91f86fc8bb.jpg)
2. सीलैंड एक समुद्री किले पर बसाया गया है, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने इसे बनाया था. सीलैंड का क्षेत्रफल काफ़ी कम है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/06/595646b219867e742765b34e_88a6620d-f9bb-4998-8a5f-eb8a1379e88f.jpg)
3. 9 अक्टूबर 2012 को रॉय बेट्स नाम के व्यक्ति ने खुद को सीलैंड का प्रिंस घोषित कर दिया था. रॉय बेट्स की मृत्यु के बाद इस पर उनके बेटे माइकल की हुकूमत है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सीलैंड को मान्यता नहीं मिली है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/06/595646b219867e742765b34e_18b77ac5-6708-4b07-aa00-d0144c1e521f.jpg)
4. रॉय बेट्स ने सीलैंड के लिए डाक टिकट, पासपोर्ट और करेंसी भी निकाली. करेंसी पर रॉय बेट्स की पत्नी जॉन बेट्स की तस्वीर है, इस देश का अपना एक झंडा भी है, जिसका रंग लाल, सफ़ेद और काला है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/06/595646b219867e742765b34e_5bff1847-61a9-4464-a1de-231e653a9900.jpg)
5. इस देश के लोगों के पास अपनी जीविका चलाने का कोई साधन नहीं है, लोग बेरोज़गार हैं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/06/595646b219867e742765b34e_1db04338-c4f8-4f3c-88e1-f1867d5cbc6f.jpg)
6. जब पहली बार इंटरनेट के द्वारा लोगों को इसके बारे में पता चला, तो इस देश को खूब डोनेशन दिया गया. इससे यहां रहने वाले लोगों को आर्थिक मदद मिली.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/06/595646b219867e742765b34e_ee3c95b4-2aad-465e-9361-52147f4f7917.jpg)
7. फ़ेसबुक पर ‘प्रिंसिपैलिटी ऑफ़ सीलैंड’ के नाम से इस देश का एक पेज भी बना हुआ है, जिसे लगभग 92 हज़ार लोगों ने लाइक किया है. अब इस छोटे देश को देखने टूरिस्ट भी पहुंचने लगे हैं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/06/595646b219867e742765b34e_6ad68380-757e-49ce-879d-ff6f1207f1ff.jpg)
8. सीलैंड को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता नहीं मिली है. इस कारण से दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी माना जाता है, जिसका क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किलोमीटर है और जनसंख्या 800 है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/06/595646b219867e742765b34e_35f64ab6-9227-4605-874c-c2621cd0e699.jpg)
इस हिसाब से तो भारत के हर घर में देश बसते हैं!