सभी जीव जलवायु परिवर्तन का शिकार हो रहे हैं, रही सही कसर मनुष्यों द्वारा किया प्रदूषण पूरा कर रहा है. इस वजह से कई जीवों के अस्तित्व पर ख़तरा मंडरा रहा है, इस फ़ेहरिस्त में व्हेल का नाम बहुत ऊपर आता है. पृथ्वी से व्हेल को विलुप्त करने के लिए मनुष्यों ने कई तरीके ढूंढ लिए हैं! ऐसी कई ख़बरें सामने आती रहती हैं, जिन्हें देख कर लगता है कि ये समुद्री जीव अब कुछ सालों के लिए ही बचे हैं. 

ये आठ घटनाएं व्हेल की दुर्दशा बताने के लिए काफ़ी होंगी. 

1. जलवायु परिवर्तन की वजह से अलास्का के तट पर 7 मरी हुई Gray Whale का प्राप्त हुईं. इसकी वजह तेज़ गती से बर्फ़ का पिघलना बताया जा रहा है. इस साल अलास्का में कुल 22 Gray Whale इसी वजह से मर चुकी हैं. 

CNN

2. North Atlantica में 3 Right Whale रस्सी में उलझ कर मर गईं, ख़राब मौसम की वजह से उन्हें नहीं बचाया जा सका.

Resources.stuff

3. कनाडा के Gulf Of St. Lawrence में 6 लुप्तप्राय Right Whale मृत पाई गईं. इनमें से 3 की मौत जहाज़ से टकराने की वजह से और अन्य 3 की मौत मछली फ़ंसाने वाली रस्सी में उलझने से हुई.

Yale

4. जापान ने अपने तीन दशक के बैन के बाद विवादित ‘Commercial Whaling‘ प्रोग्राम को फिर से शुरू कर दिया, इसके तहत व्हेल के मांस को बाज़ार में बेचने के लिए पकड़ा जाता है.

5. इटली के Tyrrhenian Sea में एक मादा Sperm Whale और उसका बच्चा मछली पकड़ने वाले जाल में फंस कर मर गई.

Phys.org

6. डेनमार्क में हर साल प्रथा के नाम पर Faroe द्वीप पर सैकड़ों की संख्या में व्हेल और डॉलफ़िन को मार कर समुद्र को लाल कर दिया जाता है. इस साल लगभग 800 मौते हुईं. 

7. कुछ ही दिनों पहले फ़िलिपींस में Cuvier Beaked Whale के भीतर से 40 किलो प्लास्टिक मिला, जिस वजह से उसकी मौत हुई थी.

8.इंडोनेशिया के Kapota द्वीप एक 31 फ़ीट लंबी व्हेल की मौत 6 किलो प्लास्टिक खाने की वजह से हुई थी.

मनुष्य ने पृथ्वी पर एकाधिकार बना लिया है, ऐसा ही चलता रहा तो पृथ्वी पर सिर्फ़ मनुष्य ही बचेंगे या शायद हम ख़ुद भी बचें.