बॉलीवुड फिल्मों ने एयरपोर्ट को हवाई अड्डे से ज़्यादा प्यार के अड्डे के रूप में दिखाया है. लड़की देश छोड़ कर जा रही होती है, तभी लड़का उसके पीछे-पीछे गिरता-पड़ता आता है और उसे जाने से रोक लेता है. या फिर लड़का-लड़की की टक्कर होती है और दोनों की आंखों में दिल बनने लग जाते हैं. पीछे पूरा ऑर्केस्ट्रा आ कर Violin बजाने लगता है… इस तरह प्यार हो जाता है.

अगर हकीकत इतनी Romantic हो जाती, तो बात ही क्या होती!

निराश न हों, भारत में तो नहीं लेकिन विदेशों में आपको ऐसे एयरपोर्ट ज़रूर मिल जाएंगे, जहां प्यार भी होता है, इकरार भी और Happy Ending भी!

अगर आपके अंदर भी है एक पक्का शाहरुख खान है, तो ये हैं दुनिया के सबसे रोमांटिक एअरपोर्ट. यहां का टिकट बुक कर लो, प्यार की गारंटी हम देते हैं:

ये गारंटी देने की वजह ये है कि यहां एक महीने में जितने भी लोगों को प्यार या Crush होता है, उसकी रिपोर्ट भी निकाल ली है Happn नाम के एक App ने. इसमें सबसे ऊपर नाम है Amsterdam एअरपोर्ट का.

1. Amsterdam Schipol – एक महीने में 9,185 Crush

2. Istanbul Atatürk – 7,483 Crushes हर महीने

3. London Heathrow – 6,053 Crushes हर महीने

4. Copenhagen – 5,718 Crushes हर महीने

5. Gardermoen, Oslo – 5,293 Crushes हर महीने

6. Charles de Gaulle, Paris – 4,715 Crushes हर महीने

7. Adolfo Suáre, Madrid – 4,593 Crushes हर महीने

8. Lisbon Portela – 4,228 Crushes हर महीने

9. Stockholm-Arlanda – 1,886 Crushes हर महीने

10. Leonardo da Vinci Fiumicino, Rome – 1,795 Crushes हर महीने

प्यार में मात खाये आशिकों को यहां प्यार मिलने की प्रबल संभावना हैं. इसलिए अपने बजट के हिसाब से Decide कर लो कौन-सी जगह जाना है.