हवाओं में हलकी ठंड के साथ ही बसन्त ऋतु हमारे दरवाज़े पर दस्तक दे चुकी है. बसन्त की इस दस्तक की ख़ूबसूरती आप बागों में बाहर के रूप में देख सकते हैं. पर इस खूबसूरती की असली नज़ारा पूर्वी जापान के एक छोटे से शहर Kawazu में देखा जा सकता है, जहां 8000 Cherry Blossom के पेड़ों पर बसन्त का ख़ुमार चढ़ा हुआ है.
जापान में बसन्त को Sakura कहा जाता है, जो मार्च से ले कर अप्रैल तक रहता है, पर Kawazu के पेड़ों में एक अलग ही ख़ासियत है, जिसकी वजह से इनमें पहले ही फूल खिलने लगते हैं. इस नज़ारे को देखने के लिए दुनिया भर से लोग यहां आते हैं. जापान में Cherry Blossom के पेड़ों का संबंध, सभ्यता से जोड़ कर देखा जाता है, जो यहां की प्राचीन पेंटिंग्स में भी दिखाई देता है.
टोक्यो से दूर पूर्वी जापान का एक छोटा-सा शहर Kawazu, जहां बसन्त पहले से ही शुरू हो जाता है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/02/58a6ed4119867e7a04413e07_008f20a5-6ee3-4df2-baa1-70fd3b6e996b.jpg)
जापान में बसन्त को Sakura कहा जाता है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/02/58a6ed4119867e7a04413e07_2d7ac266-5998-4397-b267-7f30d16013e8.jpg)
यहां के पेड़ों पर बसन्त से पहले फूल खिलने शुरू हो जाते हैं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/02/58a6ed4119867e7a04413e07_f6e3f001-04e0-4904-8e95-68b9a884998e.jpg)
हर साल लाखों की तादाद में टूरिस्ट इस लम्हे को अपनी यादों में कैद करने के लिए यहां आते हैं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/02/58a6ed4119867e7a04413e07_38fe22ba-25a8-48b7-98ad-cd42bf6ea67e.jpg)
टोक्यो से 2 घंटे की यात्रा करके यहां पहुंचा जा सकता है.
ADVERTISEMENT
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/02/58a6ed4119867e7a04413e07_595f76c2-c8a0-4b76-9fc8-c8cc6f5cf292.jpg)
गुलाबी फूलों से ढ़का Kawazu किसी सपनों के शहर जैसा लगता है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/02/58a6ed4119867e7a04413e07_8a267701-b9d5-4300-8f7a-52f8f8bea53c.jpg)
सफ़ेद आंखों वाली चिड़िया अपनी आवाज़ से इस माहौल को और भी ज़्यादा रोमांटिक बनाती है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/02/58a6ed4119867e7a04413e07_57f552bf-4dde-49f6-a4a4-d631be902d56.jpg)
जापान में इन पेड़ों को संपन्नता और सभ्यता से जोड़ा जाता है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/02/58a6ed4119867e7a04413e07_23bb1e2c-4a6a-4226-ac3e-7983bd262bf1.jpg)
ये जीवन की ख़ूबसूरती, कर्म और मौत का सूचक भी है.
ADVERTISEMENT
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/02/58a6ed4119867e7a04413e07_57f552bf-4dde-49f6-a4a4-d631be902d56.jpg)
रात के समय यहां की ख़ूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/02/58a6ed4119867e7a04413e07_51cf30ab-feb7-4c50-85f4-90f1ae5a1f24.jpg)