अंटार्कटिका हमेशा से बेहद दिलचस्प और सबसे अलग रहा है. यहां के बारे में जितना जानो उतना कम है. ये दुनिया की सबसे ठंडी जगह है. सोचिए, आज यहां ऐसे हालात हैं तो 100 सालों से भी पहले ये कैसा दिखता होगा? वैसे तो आपने अंटार्कटिका की ढेरों तस्वीरें देखी होगीं, लेकिन जो फोटोज़ हम आपको दिखाएंगे, वो सदियों पुरानी है. 100 सालों से भी पहले 1911 में एक यंग ऑस्ट्रेलियन जियोलॉजिस्ट Douglas Mawson ने पहले ऑस्ट्रेलेशियन अंटार्कटिक अभियान की शुरुआत की थी. इस अभियान को क्रू की ईमानदारी, इतनी ठंड में भी शारीरिक सहनशीलता और उपलब्धियों के लिए लेजेंडरी माना जाता है.

इस अभियान का मकसद अंटार्कटिक तट के बारे में जानना था. हालांकि इस दौरान Mawson के दो क्रू मेंबर्स की मौत भी हो गई थी. लेकिन इसके बाद भी Mawson नहीं रुके. उन्होंने सब-ज़ीरो तापमान और ठंडी तेज़ हवाओं में 3 साल बिताए. इस अभियान से अंटार्कटिक के बारे में बहुत कुछ पता चला. फोटोग्राफ़र Frank Hurley और अन्य क्रू मेंबर्स की वजह से आज हम वहां की ये बेहद खूबसूरत तस्वीरें देख सकते हैं…

1. इतनी बर्फ़ में स्लेज (बर्फ़ पर चलने वाली गाड़ी) को खींचते हस्कीज़.

2. बर्फ़ के तुफ़ान में बैठा छोटा-सा Puppy…इसकी आंखें बहुत कुछ कह रही हैं.

3. केप डेनिसन में बर्फ़ीले तूफ़ान के बाद बर्फ़ में जमा हुआ एडेली पेंगुइन.

4. मशरूम के शेप में जमी हुई बर्फ़.

5. समुद्री हाथी के कंकाल के साथ फ़ोटो खिंचवाते Harold Hamilton.

6. अंटार्कटिका में अपना प्यार दर्शाते हुए किंग पेंगुइन्स.

7. वहां इतनी बर्फ़ गिरती है कि C.t. Madigan के चेहरे पर भी आइस मास्क बन गया.

8. अंटार्कटिका में मेन बेस पर Basilisk & Ginger बंधे हुए खड़े हैं.

9. कॉमनवेल्थ बे के पास समुद्र की तरफ बर्फ़ की दीवार के पास खड़े Cavern Carved.

10. Macquarie Island में लकड़ी के मलबे के चारों तक घूमते हुए बहुत सारे पेंगुइन्स.

11. स्क्लेटर पेंगुइन बाकी पेंगुइन से थोड़ा अलग होता है, ज़रा देखिए इसकी ये तस्वीर.

12. क्रू मेंबर्स की तस्वीर. इसी क्रू के ज़रिए हम इतनी ख़ूबसूरत तस्वीरें देख पाएं हैं.

13. मिडसमर में आधी रात के सूरज से चमकता बुर्ज.

14. अंटार्कटिका में बर्फ़ से जमा हुआ एडेली पेंगुइन.

15. जमी हुई बर्फ़ की सतह पर आराम फरमाते हुए सील. ये तस्वीर बिल्कुल इटली के वेनिस जैसी फ़ील दे रही है.

16. कॉमनवेल्थ बे के पास समुद्र को निहारते हुए F. Bickerton.

17. अंटार्कटिका में इस सील को देखकर लग रहा है कि ये फ़ोटो खिंचवाने के लिए बिल्कुल तैयार है.

18. नेट के ज़रिए समुद्र में जीव पकड़ते हुए क्रू मेंबर.

19. Macquarie Island में अपने घोंसले की रक्षा करते हुए पक्षी.

20. कौन कहता है कि उस वक़्त टेक्नोलॉजी नहीं थी, ज़रा देखिए ये एयर-ट्रैक्टर.

21. झोपड़ी में से इस छोटे-से दरवाज़े में से निकलते Mertz.

22. समुद्री सील के बच्चे से हाथ मिलाते हुए Arthur Sawyer. लगता है इनकी दोस्ती हो गई है.

23. किचन में ऑस्ट्रेलियन अंटार्कटिक अभियान के मेंबर्स.

24. इस जर्नी के दौरान अपने स्लीपिंग बैग टैंट के साथ Wild और Watson.

25. विक्टोरिया पेंगुइन की ख़ूबसूरत फ़ोटो.

26. समुद्र में अपनी सिनेमोटग्राफ़ फ़िल्म धोते Frank Hurley.

27. Macquarie Island पर चिंघाड़ती हुई फ़ीमेल सील.

28. क्वीन मैरी लैंड विंटर में विंटर क्वाटर. ये पूरी तरह से बर्फ़ से ढका हुआ है.

29. एडेली लैंड में पहली स्लेज यात्रा पर स्लेज के साइड में आराम करते हुए Mawson.

30. अपने झंडे के साथ पहली डिपो यात्रा की शुरुआत करते क्रू मेंबर्स.

31. बर्फ़ीले पहाड़ी मैदान में अपने पूरे स्लेज गीयर के साथ क्रू मेंबर्स.

32. बर्फ़ को तोड़ते हुए समुद्र में आगे बढ़ता हुआ जहाज.

33. 65 मील दक्षिण में बर्फ़ में आराम करते हुए बॉब बैज और जे. हंटर.

34. एस्ट्रॉनॉमिक ऑब्ज़र्वटरी के बाहर खड़े हुए Bage.

35. Macquarie Island पर आराम करते हुए सील.

36. लाइट मोमेंट शेयर करते हुए क्रू मेंबर्स.

37. केप डेनिसन पर अपना सामान उतारते हुए क्रू मेंबर्स.

इन हंसीं वादियों और बर्फ़ से ढके पहाड़ों को देखकर आप भी कहीं खो जाएंगें.

Source: Boredpanda