क्या आप जानते हैं जॉर्ज बुश और Roy Orbison के बीच क्या एक सा है? इन दोनों के नाम पर बीटल की एक प्रजाति का नाम रखा गया है. साइंटिस्ट्स अब तक कई फ़ेमस लोगों के नाम पर प्राणियों की प्रजातियों के नाम रख चुके हैं. Zoological Nomenclature के हिसाब से जिस प्रजाति का नाम ‘i’ पर ख़त्म होता है, उसका नाम किसी आदमी के नाम पर रख दिया जाता है, जिसके नाम के अंत में ‘ae’ आता है, उसका नाम किसी महिला के नाम पर रख दिया जाता है, जिनके नाम में ‘orum’ आता है, उनका नाम किसी कपल के नाम पर रखा जाता है.
ये हैं कुछ फ़ेमस लोगों के नाम पर रखे गए प्रजातियों के नाम:
1. बराक ओबामा: Caloplaca Obamae
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/04/59008c6719867e7b1a9c7e92_e2018e9c-a8ae-4515-bc7a-4af8e900508d.jpg)
ये एक नारंगी रंग की Lichen होती है. कैलिफ़ोर्निया में खोजी गयी इस प्रजाति का नाम बराक ओबामा के नाम पर रखने का उद्देश्य उनके प्रति सम्मान ज़ाहिर करना था.
2. Darth Vader: Agathidium Vaderi
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/04/59008c6719867e7b1a9c7e92_fef66385-426d-424e-817e-c438fc5dd11c.jpg)
इस बीटल का नाम Star Wars के विलेन के नाम पर रखा गया है.
3. Roy और Barbara Orbison: Orectochilus Orbisonorum
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/04/59008c6719867e7b1a9c7e92_b393c210-b977-4a7e-bf01-4feea9511b14.jpg)
गीतकार Roy Orbison और उनकी पत्नी के नाम पर इस बीटल का नाम रखा गया है.
4. Stephen Colbert: Aptostichus Stephencolberti और Agaporomorphus Colberti
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/04/59008c6719867e7b1a9c7e92_5e5215da-8aeb-4f0a-9a49-34d5e5a19692.jpg)
कॉमेडियन Stephen Colbert के नाम पर दो जीवों का नाम रखा गया है. इनमें से एक मकड़ी की प्रजाति है और दूसरी बीटल की.
5. Frank Zappa: Phialella Zappai, Pachygnatha
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/04/59008c6719867e7b1a9c7e92_7eb803ea-3917-4b81-90d5-ff1d2c182970.jpg)
गिटारिस्ट और गीतकार Frank Zappa के नाम पर कई प्रजातियों के नाम रखे गए हैं. इसमें जेली फ़िश, मकड़ी, और मछलियों की प्रजातियां शामिल हैं.
6. John Cleese: Avahi Cleesei
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/04/59008c6719867e7b1a9c7e92_ea4fd234-2e23-4c1b-b073-319873e08664.jpg)
2005 में इस अभिनेता के नाम पर बन्दर की एक प्रजाति का नाम रखा गया है.
7. Kate Winslet: Agra Katewinsletae
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/04/59008c6719867e7b1a9c7e92_1f12c702-856d-4e2e-ae83-083f795bf19d.jpg)
इस बीटल का नाम टाइटैनिक फ़ेम Kate Winslet के नाम पर रखा गया है.
8. Hugh Hefner: Sylvilagus Palustris Hefneri
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/04/59008c6719867e7b1a9c7e92_c57d3727-5a74-425c-bbb8-4565792a0f74.jpg)
ये खरगोश यूनाइटेड स्टेट्स में पाया गया था. Playboy के फ़ाउंडर के नाम पर इसका नाम रखा गया है.
9. Greta Garbo: Rostropria Garbo
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/04/59008c6719867e7b1a9c7e92_0047027c-1704-4a06-870a-eae1cb21364e.jpg)
इस प्राणी का नाम मशहूर एक्ट्रेस के नाम पर रखा गया है.
10. Harrison Ford: Pheidole Harrisonfordi और Calponia Harrisonfordi
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/04/59008c6719867e7b1a9c7e92_961a5661-ec2a-4371-99d6-befbb3f0f2e0.jpg)
एक्टर और प्रोड्यूसर Harrison Ford के नाम पर दो कीड़ों का नाम रखा गया है.
11. Gary Larson: Strigiphilus Garylarsoni
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/04/59008c6719867e7b1a9c7e92_e3dd5373-beb0-4cea-9125-e477b275a02a.jpg)
Far Side कॉमिक स्ट्रिप के निर्माता Gary Larson के नाम पर जूं की एक प्रजाति का नाम रखा गया है.