2009 में Brantley Harrison के परिवार ने एक घायल गिलहरी को बचाया था. जब वो गिलहरी का बच्चा ठीक हो गया, तो उन्होंने उसे आज़ाद छोड़ दिया था. उन्हें उम्मीद तो नहीं थी कि वो कभी वापस लौटेगी, लेकिन इसका बिलकुल उल्टा हुआ. वो गिलहरी आठ सालों से लगभग हर रोज़ इस परिवार से मिलने आ रही है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/12/5a32536819867e30fad4780e_3aecac49-3320-493d-8a2c-5651942dfaf8.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/12/5a32536819867e30fad4780e_bea23329-5ac3-4857-a6ba-68fd337d7e4b.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/12/5a32536819867e30fad4780e_4543299b-2a60-45c8-b908-7a0f84334dd0.jpg)
उन्होंने इस गिलहरी को Bella नाम दिया है. Bella एक उल्लू के हमले से बुरी तरह घायल हो गयी थी. Greenville County, South Carolina के परिवार ने उसे अपने पास रखा. उनके पास Larry, Curly, और Moe नाम की तीन अन्य गिलहरियां भी थीं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/12/5a32536819867e30fad4780e_52fd5f78-e182-4ccc-9c2a-ddd47437c091.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/12/5a32536819867e30fad4780e_9fad7aa7-c2b4-4bfb-91cd-1be69af56a2f.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/12/5a32536819867e30fad4780e_2face8a0-dcd2-4fb5-8b7f-2136070e83ea.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/12/5a32536819867e30fad4780e_6de6f67f-9592-420c-92c9-199e584335eb.jpg)
2010 तक वो इस परिवार के साथ रही, तब तक वो पूरी तरह ठीक हो चुकी थी. उसे इस परिवार ने अच्छी डाइट दी, जिससे वो जल्दी ठीक हो गयी. उन्होंने उसे आज़ाद छोड़ दिया, लेकिन फिर भी वो कभी उनके घर से ज़्यादा दूर नहीं गयी. वो लगातार परिवार से मिलने आती रही.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/12/5a32536819867e30fad4780e_afc7fa79-0f8b-432a-93a7-1ed73f58ff96.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/12/5a32536819867e30fad4780e_a7fa5dc6-c99d-43e1-89d0-b12e11f6626f.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/12/5a32536819867e30fad4780e_f3763d6c-9fcd-4be5-b900-d30aac77ebe0.jpg)
वो हर दिन दरवाज़े के पास आकार बैठ जाती है, ताकि उसे घर का कोई सदस्य देख ले. उनसे मिलने के लिए वो खिड़की पर भी चढ़ जाती है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/12/5a32536819867e30fad4780e_f2d2eb45-88d7-4008-ad6d-3c7bf55d76fe.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/12/5a32536819867e30fad4780e_9eaafb24-0ea9-469a-9a61-90b0eba0734b.jpg)
उसके घर से जाने के कुछ साल बाद वो फिर परिवार के पास लौटी थी. उसके पैर में चोट लगी थी और वो बच्चों को जन्म देने वाली थी. उस दौरान भी उसने यहीं समय बिताया.
Brantley ने बताया कि जिसे उन्होंने पाला है, उसे अपने बच्चों को पालते देखना एक बेहद सुखद एहसास था.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/12/5a32536819867e30fad4780e_31e9e1c1-6420-4f51-8dad-6731f4bd49b8.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/12/5a32536819867e30fad4780e_bb5b99a5-40c1-489e-add3-a12ff2fa9cbd.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/12/5a32536819867e30fad4780e_95a9b96b-2119-4e09-a8df-83a36aa16a82.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/12/5a32536819867e30fad4780e_521bed56-04c3-4a65-9363-2e820be6cfd8.gif)
अब तो Bella काफ़ी फ़ेमस हो चुकी है. उसका अपना Instagram पेज है, जिसे चार हज़ार से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं. उसकी तस्वीरें इतनी प्यारी हैं कि किसी को भी देख कर प्यार आ जाये.