छोटे बच्चे अब अक्ल के कच्चे नहीं रहे. आजकल के बच्चे बड़ों-बड़ों को टक्कर दे रहे हैं. King’s Rochester Preparatory School के बच्चों ने वो कमाल कर दिखाया, जो सिर्फ़ और सिर्फ़ एक वैज्ञानिक ही कर सकता है.
Boley Hill, Kent स्थित King’s Rochester, स्कूल के बच्चों ने गुब्बारे की मदद से एक Teddy Bear को 100,000 फ़ीट ऊंचाई तक अंतरिक्ष में पहुंचा डाला. अंतरितक्ष तक पहुंचने वाले इस Teddy को Roffa नाम दिया गया है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/06/593e753f19867e0b7f93ffd1_0fb17fec-1d87-4fbe-b714-2debe853f9c2.jpg)
ज़मीन से लेकर अंतरिक्ष पहुंचने तक, Roffa की इस यात्रा को GoPro कैमरे में कैद किया गया. Roffa करीब साढ़े चार घंटे तक हवा में रहा, जैसे ही Roffa Hadlow के करीब पहुंचा GoPro ने रिकॉर्डिंग करनी बंद कर दी.
साइंस और कंप्यूटर के हेड John Jones का कहना है, ‘Roffa हमें Hadlow में 7 बजे मिला था, इसका मतलब Roffa की अंतरिक्ष यात्रा 6.15 पर ही समाप्त हो गई थी.’
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/06/593e753f19867e0b7f93ffd1_9a65ea02-9ccd-49fe-be4d-059d45d304eb.jpg)
8 साल से लेकर 13 साल तक के बच्चे अंतरिक्ष परियोजना के बारे में अध्यन कर रहे हैं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/06/593e753f19867e0b7f93ffd1_6f353c16-25dc-4adb-b512-f3ba1f67af35.jpg)
इतनी छोटी सी उम्र में ये बच्चे ऐसा कमाल दिखा रहे हैं, तो बड़े होकर क्या-क्या करेंगे.
Source : metro