सोचिये कैसा हो अगर आपको दुनिया घूमने के और Instagram पर फ़ोटोज़ डालने के लिए मिलें लाखों? सुनने में सपने जैसा लगता है न? एक कपल है, जो ये ज़िन्दगी जी रहा है. Jack Morris और Lauren Bullen पिछले साल Fiji में मिले थे. आज ये साथ में दुनिया घूम रहे हैं और अपनी Instagram फ़ोटोज़ से लाखों कमा रहे हैं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/04/58e4e88bf89ec1404f2ff293_1a9a1eb0-ddce-4355-bdf0-c6aa61cd7940.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/04/58e4e88bf89ec1404f2ff293_1a9a1eb0-ddce-4355-bdf0-c6aa61cd7940.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/04/58e4e88bf89ec1404f2ff293_764ccc6b-d564-4f22-b051-183229040cf2.jpg)
Jack के Instagram पर दो मिलियन Followers हैं और Lauren के लगभग 1.2 मिलियन. टूरिज़्म कम्पनियां इनकी इन ट्रिप्स को Sponsor करती हैं. Jack की DoYouTravel नाम की ऑफ़िशियल वेबसाइट है, जहां उन्होंने लोगो को फ़ेमस होने के टिप्स दिए हैं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/04/58e4e88bf89ec1404f2ff293_4e4796ba-7bf7-4c48-ae3c-bde875d36f3b.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/04/58e4e88bf89ec1404f2ff293_d6bf5547-babf-4e87-a2ac-45bdc417cb5a.jpg)
Jack बताते हैं कि वो अपनी सभी तस्वीरों को Light Room पर एडिट करते हैं. वो अपनी साथी के साथ सूर्योदय के एक घंटा बाद शूट करना पसंद करते हैं, क्योंकि उस वक़्त काफी शांति होती है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/04/58e4e88bf89ec1404f2ff293_dbaeaa68-c8f4-4213-b42d-5bdc70aaddab.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/04/58e4e88bf89ec1404f2ff293_745ee881-7cb1-4167-8e24-8b594cdae0d2.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/04/58e4e88bf89ec1404f2ff293_947845f4-c54a-4edd-9b62-6d8b5fd8af02.jpg)
हर पोस्ट के लिए इस कपल को कम से कम दो लाख रुपये मिलते हैं. Manchester के रहने वाले 26 वर्षीय Jack, इससे पहले पांच साल तक एक कार्पेट क्लीनर का काम करते थे. 23 Lauren, Australia की एक फ़ोटोग्राफ़र हैं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/04/58e4e88bf89ec1404f2ff293_94a15f7c-1d2d-46f3-854a-b2432379a83a.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/04/58e4e88bf89ec1404f2ff293_67bfe576-0485-48a8-adb0-b7ca77b72901.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/04/58e4e88bf89ec1404f2ff293_a8ada3ba-d0c5-4a5e-a21e-b4e28b1a6082.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/04/58e4e88bf89ec1404f2ff293_6ac9c0da-1b5e-4fa7-b21f-fa3e8793f042.jpg)
ये कपल अब बाली में रह रहा है और इसी पेशे से खूब पैसे कमा रहा है. वो हर महीने कम से कम किसी एक देश में घूमने जाते हैं. Tripods और Ttimer Remotes की मदद से ये कपल खुद अपनी तस्वीरें लेता है. इन तस्वीरों के लिए ये दोनों दूसरे Instagramers और Pinterest से प्रेरणा लेते हैं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/04/58e4e88bf89ec1404f2ff293_e262e312-9993-481e-9832-302312b955f1.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/04/58e4e88bf89ec1404f2ff293_a1db8f14-071d-45cb-8aca-6605f4ee3724.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/04/58e4e88bf89ec1404f2ff293_cd213b80-0860-4e9e-8c45-8ae079b02189.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/04/58e4e88bf89ec1404f2ff293_d134aee2-cf59-4381-974e-47fc928574cc.jpg)
Jack का कहना है कि वो अपनी इस ज़िन्दगी को बेहद एन्जॉय कर रहे हैं. उनके लिए ये किसी सपने के सच हो जाने जैसा है.