‘बर्थ-डे’ पर हर शख़्स कुछ नया और अलग करने की ख़्वाहिश रखता है. यही वजह है कि महीनों पहले ही हम अपने जन्मदिन को बेहतर तरीके से मनाने की प्लानिंग में जुट जाते हैं. कभी कोई घर से दूर पहाड़ियों पर जाकर अपने इस ख़ास दिन को सेलिब्रेट करता है, तो कोई डिस्क और क्लब में दोस्तों के साथ पार्टी करना पसंद करता है.

वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपना जन्मदिन काफ़ी शांति और सुकून के साथ मानना पसंद करते हैं. पर क्या कभी आपने किसी को की बर्थ-डे पर ख़ुद अंतिम संस्कार करते हुए देखा है, नहीं न? तो चलिए अब दिखा देते हैं.

दरअसल, Russia के Nizhni Novgorod की रहने वाली Mila Blatova ने अपने 30वें जन्मदिन पर कुछ ख़ास करने की ठानी और उन्होंने ख़ुद का ही श्राद्ध कर डाला. Blatova का मानना है कि 30 की उम्र के बाद आपके जीवन का एक नया अध्याय शुरू हो जाता है, इसीलिए उन्होंने अपने इस बर्थ को मज़ेदार बनाने का फ़ैसला किया. इसके साथ ही इस महिला ने लोगों को उम्र की परवाह न करते हुए, ज़िंदगी को अच्छे से जीने की सलाह दी.

इस ख़ास बर्थ-डे की तस्वीरें आप भी देखिए, लेकिन हां बस डरना मना है….

1. ऐसा जन्मदिन पहले कभी नहीं देखा.

2. डरे तो नहीं न आप?

3. काफ़ी क्रिएटिव हैं आप.

4. ऐसा बर्थ-डे मनाने की हिम्मत है?

5. कुछ ख़ास है कुछ बात है, क्योंकि Blatova का जन्मदिन है.

6. जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं!

तो कैसा लगा आपको जन्मदिन मनाने का ये स्टाइल. इस बारे में अपनी राय हमें कमेंट में बता सकते हैं. 

Source : Boredpanda