स्कूल और कॉलेज हर इंसान की ज़िंदगी का अहम हिस्सा होते हैं. यहां हम पढ़ते हैं, खेलते-कूदते हैं और गिरते भी हैं. इसलिये यहीं से हमें ज़िंदगी की सबसे ख़ूबसूरत यादें भी मिलती हैं. इसके अलावा स्कूल और कॉलेज से कभी-कभी हम वो ज्ञान हासिल कर लेते हैं, जिसे हम अपनी रोज़ की ज़िंदगी का हिस्सा बना लेते हैं.
स्कूल-कॉलेज को लेकर कुछ ऐसी बातें Quora पर भी हो रही थीं. इस बीच किसी ने पूछ डाला कि वो कौन सी चीज़ है, जो अपने स्कूल-कॉलेज से सीखी है और उसे रोज़ इस्तेमाल करते हैं. इतना पूछते ही लोगों की यादें ताज़ा हो गईं और देखिये हमें क्या-क्या जवाब मिले.
ये भी पढ़ें: स्कूल के हज़ारों बहानों में से 9 फ़नी और भयानक बहाने ढूंढकर लाए हैं, पढ़ने में कोई बहाना मत करना
राशि-
1. हर बैक बैंचर्स पढ़ाई में बेकार नहीं होता, कुछ टॉप भी करते हैं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/04/606d97c4d1e99b7d65021c3e_fe8b1027-22d2-417d-a7c0-950fdf7041c8.jpg)
2. मन में आया हर सवाल पूछिये, क्योंकि चुप रहना समाधान नहीं है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/04/606d97c4d1e99b7d65021c3e_c68ef2b6-605b-45f9-8516-c00cbc72ed73.jpg)
3. जब कुछ नहीं आता हो, तो एकदम रिलैक्स हो जाना चाहिए. काम और अफ़सोस दूसरों पर छोड़ दें.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/04/606d97c4d1e99b7d65021c3e_78032406-6c0e-49a9-add9-325da067da61.jpg)
4. अपने काम से काम रखना एक अच्छी आदत होती है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/04/606d97c4d1e99b7d65021c3e_bbf8140c-7995-482a-9d34-79432d25c4dc.jpg)
5. अच्छे से बात करने वाला हर इंसान आपका दोस्त नहीं होता.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/04/606d97c4d1e99b7d65021c3e_60057b0c-70a1-4f58-8e61-f75b31299264.jpg)
6. अपनी कमज़ोरी को अपनी ताक़त बनाओ.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/04/606d97c4d1e99b7d65021c3e_905fbdb9-f87f-4e3c-84de-774b5ffa402e.jpg)
7. हर चीज़ किताबों से नहीं सीखी जाती.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/04/606d97c4d1e99b7d65021c3e_ce7a79d9-7fae-44ca-b4a7-681408308bb4.jpg)
8. ख़ुद की स्किल्स पर काम करके आप अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/04/606d97c4d1e99b7d65021c3e_40a4e927-8e04-4e98-aa99-2da41a59562f.jpg)
9. समय की वैल्यू करनी चाहिये.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/04/606d97c4d1e99b7d65021c3e_ed05d8be-1056-4368-b135-1761f8130c51.jpg)
10. किसी भी बात को मन में मत रखो, बोल देने से चीज़ें ठीक हो सकती हैं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/04/606d97c4d1e99b7d65021c3e_9cf21463-4f8d-43ae-8571-107fdbcdc104.jpg)
11. कोई काम करने का दिल है तो करो, जीत और हार के बारे में मत सोचो.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/04/606d97c4d1e99b7d65021c3e_6c6df6ad-c89e-4459-b453-69ebed1a3feb.jpg)
12. पढ़ाई हो या जॉब नोट्स हमेशा बनाने चाहिये, हमेशा काम आते हैं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/04/606d97c4d1e99b7d65021c3e_9eb45476-c531-478e-b0c1-28465a56252d.jpg)
इन लोगों ने तो अपना बता दिया. अब आप बताइये आपने अपने स्कूल-कॉलेज में ऐसा क्या सीखा है, जो रोज़ आपको आगे बढ़ने में मदद कर रहा है.