Mughlai Food Restaurants In Agra: इंडिया का सबसे बिज़ी टूरिस्ट प्लेस है आगरा. यहां दुनिया के 7 अजूबों में से एक ताजमहल जो मौजूद है. आगरा (Agra) की दो चीज़ें ही वर्ल्ड फ़ेमस हैं एक ताज और दूसरा है आगरा का पेठा.
![tajmahal agra](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2022/08/mosque-sandstone-mausoleum-complex-Taj-Mahal-Uttar.jpg?w=1024)
वैसे यहां की एक और चीज़ है जिसे ट्राई करने लोग दूर-दूर से आते हैं. वो है यहां का मुग़लई फ़ूड (Mughlai Food). यहां कई वर्षों तक मुग़लों का राज रहा इसलिए यहां के भोजन में उनके खाने की छाप साफ़ नज़र आती है.
![mughlai food](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2022/08/Untitled-design-100-1280x720-1.png?w=1024)
आगरा में कहां बेस्ट मुग़लई भोजन मिलता है, इसी की जानकारी आज हम आपको देंगे. तो सभी फ़ूड लवर्स अपनी कुर्सी की पेटी बांधकर इस आर्टिकल को पढ़ना.
ये भी पढ़ें: ये हैं आगरा के 5 ऐतिहासिक शिव मंदिर, मान्यता है कि यहां भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है
1. पिंच ऑफ़ स्पाइस (Pinch of Spice)
![pinch of spice agra](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2022/08/Capture1-5.png?w=967)
आगरा के मशहूर रेस्टोरेंट्स में से एक है ये. यहां पर आपको इंडियन, मुग़लई, चाइनीज़ और इटैलियन डिशेज खाने को मिलेंगी. मटन रोगन जोश और मुर्ग पोटली यहां की वर्ल्ड फ़ेमस है.
पता: 1076/2, फतेहाबाद रोड, होटल आईटीसी मुग़ल के सामने.
ये भी पढ़ें: आगरा शहर से जुड़े ये 10 रोचक तथ्य बता रहे हैं कि आख़िर ये शहर सदियों से इतना ख़ास क्यों है
2. द मुग़ल रूम (The Mughal Room)
![the mughal room agra](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2022/08/Capture4-2.png?w=1024)
The Mughal Room का वातावरण आपको मुग़ल काल में लेकर जाएगा. यहां खाने का अपना एक अलग ही मज़ा है. यहां से ताज और आगरा के लाल क़िले का शानदार नज़ारा देखने को मिलता है. गोस्त बिरयानी यहां कि एक बार ज़रूर ट्राई करना.
पता: होटल Clarks Shiraz, 54, ताज रोड, आगरा कैंट.
Mughlai Food Restaurants
3. पेशावरी (Peshawri)
![Peshawri](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2022/08/a-1.jpg?w=1024)
लग्ज़री और लज़ीज फ़ूड जब आपस में मिलते हैं तो नतीजा पेशावरी जैसा होता है. यहां का खाना भले ही थोड़ा महंगा हो लेकिन इसका स्वाद आप ज़िदंगी भर नहीं भूल पाएंगे. पेशावरी का मुर्ग मखनी और कबाब खाकर लोग उंगलियां चाटते रह जाते हैं.
पता: आईटीसी मुग़ल, फतेहाबाद रोड.
4. जहांपनाह (Jahanpanah)
![jahanpanah agra](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2022/08/Jahanpanah-Agra-Cantt-Agra-779.jpg?w=852)
अगर आप गलौटी कबाब, मटन बोटी, बटर चिकन और काठी रोल्स खाना पसंद करते हैं तो ये प्लेस आपके लिए ही बना है. यहां कि मुग़लई (Mughlai) डिशेज बहुत ही स्वादिष्ट हैं.
पता: ई-23 शॉपिंग आर्केड, सदर बाजार, आगरा कैंट.
5. पिंड बलूची (Pind Balluchi)
![pind balluchi agra](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2022/08/CggYtFdEFtaAI8hEAAFyvyoy9Xw705.jpg?w=919)
पिंड बलूची के रेस्टोरेंट आपको उत्तर भारत में कई जगह पर मिल जाएंगे. यहां का गांव जैसा वातावरण और परोसने का स्टाइल बहुत ही अलग होता है. यहां का मुर्ग रारा एक बार ज़रूर खाकर देखना.
पता: सागा एम्पोरियम के सामने, फतेहाबाद रोड, ताजगंज.
6. पात्र (Paatra)
![paatra agra](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2022/08/9831551787653.jpg?w=800)
शाही भोजन को टेस्ट करने के लिए ये जगह भी बेस्ट है. यहां का कोरमा, शद्रस सब्ज़ियां और भरवां अमृतसरी कुलचा फ़ेमस है. यहां का भोजन थोड़ा स्पाइसी होता है तो अपने हिसाब से ही फ़ूड ऑर्डर करना.
पता: जेपी पैलेस, फतेहाबाद रोड, ताजगंज.
7. जी थाल (G Thal)
![g thal agra](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2022/08/b.png?w=967)
आगरा के बेस्ट रेस्टोरेंट्स में से एक है ये. यहां राजस्थानी और गुजराती फ़ूड के अलावा लज़ीज मुग़लई भोजन भी मिलता है. इस रेस्टोरेंट में मिलने वाली स्पेशल थालियां भी पर्यटकों के बीच बहुत फ़ेमस हैं.
पता: 3/20, केपीएस टॉवर, तुलसी टॉकीज के पास, बाईपास रोड, खंडारी.
8. मेड इन पंजाब (Made In Punjab)
![Made In Punjab agra](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2022/08/Capture3-1.png?w=638)
इस रेस्टोरेंट में भी नॉर्थ इंडियन और मुग़लई फ़ूड सर्व किया जाता है. यहां का मुर्ग की खास कालिया डिश लोगों के बीच बहुत पॉपुलर है. नॉनवेज- और वेज लवर्स दोनों के लिए यहां बहुत सारे ऑप्शन हैं.
पता: होटल पीएल पैलेस सिविल लाइन्स, आगरा.
अपने फ़ूडी दोस्तों के साथ इस आर्टिकल को शेयर कर दो.