पूरी दुनिया में हर रोज़ अरबों Hamburger(हैमबर्गर) सैंडविच खाए जाते हैं. करोड़ों लोगों का ये पसंदीदा नॉन वेज सैंडविच है. भारत में भी इसके चाहने वालों की कमी नहीं है. इसे वो McDonald’s या अन्य किसी रेस्टोरेंट्स से ऑर्डर कर खाते हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में McDonald हर सेकेंड 75 हैमबर्गर बेचता है.  

Scroll

इसका इतिहास भी बड़ा दिलचस्प है, जो कई महासागरों और महाद्वीपों से होते हुए लोगों तक पहुंची है. चलिए जाते हैं हैमबर्गर के इतिहास के बारे में…

ये भी पढ़ें: बिरयानी कैसे बनी आपकी खाने की थाली का हिस्सा, इससे जुड़ा रोचक इतिहास लेकर आएं हैं जान लो 

इसे Hamburger क्यों कहा जाता है?  

hearstapps

हैमबर्गर का आविष्कार किसने किया, ये जानने से पहले हमें ये पता होना चाहिए कि इसे हैमबर्गर क्यों कहा जाता है? इस सवाल का जवाब तलाशे बिना हम पहले प्रश्न का उत्तर नहीं दे सकते. हैमबर्गर में हैम(Ham-एक प्रकार का मांस) नहीं होता फिर भी इसे Hamburger क्यों कहा जाता है? क्या इसका जर्मनी के शहर Hamburg से कोई नाता है? इन सारे सवालों के जवाब भी हम आपको बताएंगे. 

ये भी पढ़ें: देखिये इन चटकदार Youtube Miniature फूड चैनल्स को, जिनकी कुकिंग क्रिएटिविटी भूख बढ़ाने के लिए है काफ़ी 

recipeland

इन सारे सवालों के जवाब अमेरिका के मशहूर लेखक George Motz ने दिए हैं. उन्होंने Hamburger America नाम की एक क़िताब और इसी नाम से डॉक्यूमेंट्री भी बनाई है. ग़ौरतलब है कि हैमबर्गर बनाने की प्रेरणा Hamburg से आई लेकिन ये सैंडविच बना बाद में. 

मंगोल के घुड़सवार खाते थे इसे

bbc

ऐसा कहा जाता है कि 12वी सदी में मंगोल साम्राज्य के घुड़सवार बीफ़ से बनी पैटी खाते थे. इसे हैमबर्गर स्टेक कहते थे. वहां से ये रूस और फिर जर्मनी पहुंचा. इसके बाद 18-19वीं सदी में जर्मन्स के साथ अमेरिका. 

meredithcorp

इसके अलावा पहली शताब्दी की रसोई की क़िताब Caelius Apicius में भी इसका ज़िक्र मिलता है. इसमें ड्राई फ़्रूट्स और कीमे के मिक्स को ब्रेड पर लगाकर सर्व किये जाने का ज़िक्र है. 

हैमबर्गर का आविष्कार कब हुआ था?

toriavey

मज़ेदार बात ये है कि हैमबर्गर का आविष्कार अमेरिका में हुआ था. 1870-1890 के दशक में बहुत से जर्मन लोग अमेरिका में बस गए इन्होंने बीफ़ से बनी पैटी को यहां बनाना शुरू किया. इससे प्रेरणा लेते हुए अमेरिका के लोगों ने पहला हैमबर्गर बनाया. उन्होंने इसे ब्रेड पर सर्व कर नया रूप दिया था.

किसने किया हैमबर्गर की खोज?

hearstapps

वैसे हैमबर्गर का आविष्कार किसने किया तो किसी को नहीं पता मगर कुछ लोग कहते हैं कि इसकी खोज अमेरिका के फे़मस रेस्टोरेंट Louis Lunch ने की. इसके मालिक Louis Lassen थे, वो 1900 के दशक में हाथ गाड़ी पर हैमबर्गर सैंडविच बनाकर बेचते थे. ये रेस्टोरेंट न्यूयॉर्क में बहुत फ़ेमस है. यहां के हैमबर्गर आज भी लोग चटकारे मारकर खाते हैं.

justfunfacts

हैमबर्गर की खोज भले ही किसी ने की हो, लेकिन ये अब दुनियाभर में फ़ेमस है. इसकी कई वैरायटी वर्ल्ड के कोने-कोने में बिकती हैं. विश्व के किसी भी रेस्टोरेंट के मेन्यू में आप इसे ज़रूर पाएंगे. इंडिया में तो इसका वेजिटेरियन वर्ज़न आलू टिक्की बर्गर बहुत फ़ेमस है. इसका इतिहास पढ़ते-पढ़ते आपका भी मन हैमबर्गर खाने का करने लगा होगा. 

Hamburger का ये इतिहास आपको कैसा लगा, कमेंट बॉक्स में बताना.