Jadung Village Uttarakhand: यूं तो उत्तराखंड दुनियाभर के पर्यटकों के बीच काफ़ी प्रसिद्ध है. नैनीताल, मसूर, ऋषिकेश, देहरादून जैसे फ़ेमस टूरिस्ट स्पॉट्स पर टूरिस्ट्स की भीड़ लगी रहती है. मगर इस लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ने वाला है.
![jadung village](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/Capt1.png?w=860)
उत्तराखंड का ये नया पर्यटन स्थल वैसे तो बहुत पुराना है, लेकिन अब राज्य सरकार इसे एक टूरिस्ट स्पॉट के रूप में बढ़ाने के लिए काफ़ी काम कर रही है. इस पर्यटन स्थल का नाम है जादुंग गांव. उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (UTDB) ने हाल ही में घोषणा की कि वे इस गांव को एक स्थायी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेंगे.
![jadung village](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230421-WA0006-1024x706-1.jpg?w=1024)
इसके लिए जोरों-शोरों से काम जारी है. क्या है इस गांव की विशेषता और क्यों है ये गांव इतना ख़ास चलिए आपको बताते हैं.
ये भी पढ़ें: अगर आप भी हैं घूमने-फिरने के शौक़ीन तो ये 10 Solo Travelling Groups देंगे आपको एक नया अनुभव
जादुंग गांव (Jadung Village)
![jadung village](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/Jadung-Village-.jpg?w=1000)
उत्तराखंड का ये गांव समुद्र तल से 3,800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित उत्तरकाशी ज़िले में है. भारत-तिब्बत सीमा पर मौजूद ये देश का पहला गांव है. ये अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है. यहां से बर्फ़ से लदी हिमालय की सुंदर पर्वत श्रृंखला दिखाई देती है.
ये भी पढ़ें: Kasar Devi Temple: रहस्यमयी है उत्तराखंड का ये पुराना मंदिर, स्वामी विवेकानंद भी गए थे यहां
जादुंग गांव का इतिहास (Jadung Village History)
![jadung village 1962 indo-china war](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/f80e1656-4e2f-11ea-9a4a-0753642b346f_1581674163640.jpg?w=1024)
राज्य के इतिहास में इस गांव का बहुत महत्व है. ये उन पांच गांव में से एक हैं जिनमें 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध (Indo-China War) के दौरान विस्थापित हुए लोगों को बसाया गया था.
टूरिस्ट के लिए है बेस्ट प्लेस
![jadung village](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/Capt19.png?w=962)
आम लोगों के लिए ये नया टूरिस्ट प्लेस बहुत ही ख़ास है. यहां आप हाइकिंग, ट्रेकिंग, कैंपिंग और बर्ड वाचिंग जैसी गतिविधियों का लुत्फ़ उठा सकते हैं. यहां का वातावरण बहुत ही साफ़ इसलिए आने वाले दिनों में इसे खगोल-पर्यटन केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाएगा.
जादुंग कैसे पहुंचे (Jadung Village Route)
![jadung village uttarakhand](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/pic.jpg?w=1024)
दिल्ली से 480 किलोमीटर दूर है जादुंग गांव. इसका नजदीकी हवाई अड्डा देहरादून का जॉली ग्रांट हवाई अड्डा है जो 255 KM की दूरी पर है. रेल से यात्रा कर रहे हैं तो आपको हरिद्वार जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा. यहां से गांव की दूरी 263 किलोमीटर है. वहां से आपको बस और टैक्सी मिल जाएगी.
![jadung village](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/shutterstock_1188356437_20191230183508.jpg?w=1000)
यहां आने के लिए उत्तरकाशी के ज़िलाधिकारी कार्यालय से यात्रा परमिट लेना होगा. इसके बिना आम लोगों को यहां पर जाने की फ़िलहाल इज़ाज़त नहीं है.
अब तस्वीरों के ज़रिये भारत के बॉर्डर पर स्थित इस ख़ूबसूरत विलेज की तस्वीरें देख लीजिए:
1.
![jadung village uttarakhand](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/Jadung-Uttarakhand-1.jpg?w=770)
2.
![jadung village uttarakhand](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/Jadung-Uttarakhand.jpg?w=770)
3.
![jadung village](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/Jadung-1170x658-1.jpg?w=1024)
4.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/FZi2O9RWYAE2OMZ.jpg?w=700)
5.
![jadung village uttarakhand](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/1-2.jpg)
6.
![jadung village uttarakhand](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/30127226_236660663566739_174920656322822144_n.jpg?w=1024)
7.
![jadung village](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/2023_4largeimg_2114673104.jpg?w=945)
8.
![jadung village uttarakhand](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/11-10-807550LamaNunnilangpass.jpg?w=939)
9.
![jadung village uttarakhand](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/05-05-Jadungvillage.jpg?w=1024)
10.
![jadung village uttarakhand](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/2-2.jpg)
काम से छुट्टी लेकर यहां एक बार ज़रूर जाना.