नवी मुंबई (Navi Mumbai) महाराष्ट्र का एक नियोजित शहर है. ये मुंबई से लगभग 25 किलोमीटर दूर है. यहां की हरियाली, खुली सड़कें और सुंदर वातावरण लोगों को ख़ूब भाती है. इसलिए जब भी मुंबई की भाग दौड़ से लोगों को कुछ सुकून भरे पल बिताने होते हैं तो इस ओर चले आते हैं. 


नवी मुंबई में आप किन-किन जगहों पर घूम सकते हैं ये हम आज आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे. इनके बारे में जानकर मुंबई के पास रहने वाले सभी लोग इस वीकेंड यहीं जाने का प्लान बना लेंगे.

ये भी पढ़ें:  ट्रैवल करते हुए इन 10 पैकिंग Hacks को पढ़ लें, आपकी यात्रा मंगलमय और आसान, दोनों रहेगी 

1. पांडवकडा वाटरफ़ॉल (Pandavkada Falls) 

hindustantimes

नवी मुंबई का ये फ़ेमस टूरिस्ट स्पॉट है. ये खारघर के पास स्थित मशहूर झरना है. कहा जाता है कि इस झरने में पांडवों ने स्नान किया था इसलिए इसका नाम पांडवकाडा पड़ा. ये लगभग 107 मीटर ऊंचा है.

Navi Mumbai

ये भी पढ़ें: भारत की इन 15 जगहों पर घूमना मतलब Foreign घूमना, यहां की ख़ूबसूरती किसी मायने में वहां से कम नहीं 

 2. कर्नाला पक्षी अभयारण्य (Karnala Bird Sanctuary) 

maharashtratourism

अगर आपको नील गगन में उड़ते पंछी देखना पसंद है तो आपको यहां जाना चाहिए. ये 500 वर्ग किलोमीटर भूमि में फैला हुआ है. यहां आपको 220 से अधिक प्रजाति के पक्षी देखने को मिलेंगे. यहां आप ट्रेकिंग भी कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: इन 20 शानदार तस्वीरों के ज़रिए जयपुर के वर्ल्ड फ़ेमस ‘आमेर फ़ोर्ट’ की ख़ूबसूरती को निहारिये 

3. नेरुल फ़्लेमिंगो पॉइंट (Nerul Flamingo Point) 

amazonaws

अगर आपको फ़्लेमिंगो पसंद हैं तो आपको यहां जाना चाहिए. यहां की वेटलैंड्स में सैकड़ों फ़्लेमिंगो आपको कलरव करते दिख जाएंगे. पिंक फ़्लेमिंगो की ख़ूबसूरत तस्वीरें आप यहां क्लिक कर सकते हैं. 

4. बेलापुर क़िला (Belapur Fort) 

yometro

ये क़िला 1500 के दशक में जंजीरा के सिद्दियों द्वारा बनाया गया था. समय-समय पर पुर्तगालियों, मराठों और अंग्रेज़ों ने इस पर राज किया है. फोटोग्राफ़ी का शौक है तो आपको यहां अपना हाथ ज़रूर आज़माना चाहिए. 

5. खारघर की पहाड़ियां (Kharghar Hills) 

lbb

नवी मुंबई इन सुरम्य पहाड़ियों का घर है. ये ट्रेकिंग करने वालों की पसंदीदा जगह है. मानसून के दौरान इस जगह की यात्रा करें जब हरियाली अपने चरम पर होती है. 

6. नेरुल बालाजी मंदिर (Nerul Balaji Temple) 

holidify

ये मंदिर नवी मुंबई के नेरुल रेलवे स्टेशन के पश्चिम की ओर एक छोटी सी पहाड़ी पर स्थित है. ये फ़ेमस तिरुपति बालाजी मंदिर के जैसा ही दिखता है. यहां बालाजी की प्रतिमा है. इसके अलावा यहां कई अन्य मंदिर है जैसे, विद्या गणपति मंदिर, श्री पद्मावती देवी मंदिर, हनुमान मंदिर, रामानुज मंदिर और लक्ष्मी नरसिंह मंदिर आदि. 

7. वंडर पार्क (Wonder Park) 

lbb

30 एकड़ में फैला है ये पार्क. इसमें दुनिया के 7 अजूबों की रेप्लिका बनी है. ताजमहल के दर्शन भी आपको यहां हो जाएंगे. इसके अलावा यहां एम्यूजमेंट पार्क, एक कृत्रिम झील और एक सुंदर बगीचा भी है. 

जब भी नवी मुंबई (Navi Mumbai) जाना हो तो यहां ज़रूर हो आना.