अब तक आपने बाज़ार में महाभारत से जुड़ी बहुत सी तस्वीरें देखी होंगी. ये भी हो सकता है कि वो पेटिंग्स आपको इतनी अधिक पंसद आईं हो कि आप उन्हें अपने घर ले आएं हों, लेकिन इटली के इस पेंटर ने अपनी कला के ज़रिए, महाभारत की कहानियों को जिस तरह पेंटिग के रूप में दुनिया के सामने प्रस्तुत किया, वो वाकई क़ाबिल-ए-तारीफ़ है.

इस आर्टिस्ट का नाम Giampaolo Tomassetti है और ये पिछले सात सालों से Villa Vrindavan स्थित International Vedic Art Academy के मेंबर हैं. इनको महाभारत में ख़ास रूचि भी है. इतना ही नहीं, Tomassetti ने महाभारत को अच्छे से समझने और पढ़ने के लिए पूरे पांच सालों का समय लिया. इसके बाद उन्होंने महाभारत की प्रमुख घटनाओं की पेंटिंग्स बनाई. इन पेंटिंग्स को पूरा करने में उन्हें 12 साल का वक़्त लगा.

अपनी पेंटिग्स के ज़रिए Tomassetti ने महाभारत की कहानी को काफ़ी ख़ूबसूरती से दर्शाया है. इस आर्टिस्ट की अद्भुत कलाकारी की कुछ तस्वीरें आप भी देखिए…

1. ये तो सिर्फ़ पहली झलक है.

2. भीष्म पितामह का अंत और द्रौपदी का स्वागत.

3. कृष्ण जी क्या बात कर रहे हैं, ये नारद जी को सब पता है.

4. दिल छू लेनी वाली तस्वीर.

5. रणभूमि का एक दृश्य.

6. अर्जुन को उपदेश देते श्रीकृष्ण.

7. सौ पाप पूरे होने पर एक पापी का अंत.

8. युद्ध के वक़्त कुछ ऐसे हालात थे कुरुक्षेत्र के.

9. शकुनि मामा की मदद से चौपड़ के खेल में छल करके दुर्योधन ने किया था पांचाली का चीर हरण.

10. सच में इस कलाकार की पेंटिंग्स बहुत कुछ बोलती हैं.

देखा आपने किस तरह बिना बोले ये पेंटिग्स महाभारत के बहुत से किस्से बयां कर गईं. अगर आपको भी इस आर्टिस्ट की आर्ट और महाभारत की ये पेटिंग्स पसंद आईं, तो हमें कमेंट में बताइएगा.

Source : Astroulagam