नाव पर सवार हो कर समंदर से मछलियों को निकालने वाले मछुआरे हर दिन जाल को इसकी गहराइयों में डाल कर बाहर खींचते हैं. जाल के साथ ही कई बार ऐसी चीज़ें बाहर आती हैं, जो दुनिया के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं होती.

ऐसा ही एक आश्चर्य पश्चिमी रूस Sakhalin में देखने को मिला है, जहां मछुआरों के जाल में करीब 1,100 किलोग्राम की Sunfish देखने को मिली. इस मछली को दुनिया की सबसे बड़ी मछली के माना जाता है. इसे Moonfish और Mola के नाम से भी पहचानते हैं.

Artur Balkarov नाम के एक मछुआरे का कहना है कि ‘मुझे ऐसी किसी मछली के बारे में जानकारी नहीं है, जो इतनी बड़ी हो. हां, कुछ डॉल्फिंस का साइज़ 1.5 मीटर तक होता है, पर इतनी बड़ी Sunfish को मैंने आज तक नहीं देखा. ये मछली लोगों की पकड़ में आने से पहले ही सड़ चुकी थी, जिसकी वजह से इसे जंगली जानवरों के लिए छोड़ दिया गया.

रशिया में पहली बार ऐसा नहीं हुआ है कि कोई मछली ख़बरों में आई हो. पिछले साल भी एक मछली ने इंसानी दांतों की वजह से सुर्खियां बटोरी थी.