भारतीय मूल के सिलेब्रिटी शेफ़ फ़्लॉएड कार्डोज़ की कोरोना वायरस के चलते न्यूजर्सी में मौत हो गई है. शेफ़ कार्डोज़ दुनियाभर में भारतीय फ़ूड को मशहूर करने के लिए जाने जाते थे.

बताया जा रहा है कि शेफ़ कार्डोज़ इसी महीने रेस्टोरेंट के काम से मुंबई आए हुए थे. इस दौरान उन्होंने मुंबई में एक पार्टी भी दी थी जिसमें 200 लोग शामिल हुए थे. फ़्लॉएड की मौत के बाद अब उन लोगों की तलाश की जा रही थी, जो उनके संपर्क में आए थे.

8 मार्च को मुंबई से न्यूजर्सी वापस लौटने के बाद पर उन्हें वायरल फ़ीवर की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 17 मार्च को शेफ़ फ़्लॉएड कार्डोज़ ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर बताया कि उनका कोरोना वायरस टेस्ट पॉज़िटिव निकला है. 25 मार्च की रात ख़बर आई कि कोरोना वायरस के चलते 59 वर्षीय शेफ़ कार्डोज़ की जान चली गई है.

कौन थे शेफ़ फ़्लॉएड कार्डोज़?

इसके बाद फ़्लॉएड कार्डोज़ ने साल 1998 में न्यू यॉर्क में भारतीय फ़्यूज़न रेस्टोरेंट ‘Tabla’ की शुरुआत की थी. जो शुद्ध भारतीय फ़ूड के लिए बेहद मशहूर हुआ. इसके बाद साल 2012 में ‘North End Grill’, साल 2014 में ‘Bombay Bread Bar’, जबकि 2016 में ‘Paowalla’ की शुरुआत की.
साल 2015 में उन्होंने मुंबई में Hunger Inc. Hospitality नाम की कंपनी स्थापित की थी. इसके अलावा शेफ़ कार्डोज़ ‘द बॉम्बे कैंटीन’ (टीबीसी) और ‘ओ पेड्रो’ नाम के मशहूर रेस्टोरेंट के मालिक भी थे. मुंबई और गोवा में भी वो इन रेस्टोरेंट की चेन चलाते थे.

बुधवार रात Hunger Inc. Hospitality के स्पोकपर्सन ने ही शेफ़ फ़्लॉएड कार्डोज़ की मौत की ख़बर दी थी.
भारतीय शेफ़ मनीष मेहरोत्रा ने कहा कि वो फ़्लॉएड कार्डोज़ ही थे जिन्होंने सबसे पहले अमेरिका में भारतीय चिकन टिक्का मसाला, चाट और करी को मशहूर किया था. इसके अलावा भी उन्होंने भारतीय स्नैक्स और दक्षिण भारतीय और गोवा करीज़ को मशहूर बनाया.

दुनियाभर की कई बड़ी हस्तियां भी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुकी हैं. अमेरिका में अब तक कोरोना वायरस से 773 लोगों की मौत हो चुकी है.




