Chandrayaan 3 Mission Launch Viral Photos: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रमा पर देश का तीसरा मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) दोपहर 2:35 सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है. इस मिशन का उद्देश्य रोवर की सहायता से चांद की लूनर सरफेस की खोज करना है. वहीं चंद्रयान-3 से भारत देश को बहुत आशाएं हैं. अगर ये मिशन सफ़लतापूर्वक पूरा हो जाता है, तो भारत चौथा ऐसा देश बन जाएगा जो चांद पर सॉफ़्ट लैंडिंग करेगा. इस मिशन को अंजाम श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दिया गया था. सोशल मीडिया पर भी इस मिशन को लेकर काफ़ी पॉज़िटिव प्रतिक्रियायें मिल रही है.
चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से आपको लॉन्च की तस्वीरें और लोगों द्वारा बनाए गए ख़ूबसूरत आर्टवर्क को दिखाते हैं.
ये भी पढ़ें: Ritu Karidhal: जानिए कौन है ये ‘रॉकेट वुमन’, जिनके कंधों पर है ‘चंद्रयान-3’ मिशन की ज़िम्मेदारी
आइए दिखाते हैं आपको चंद्रयान-3 मून मिशन लॉन्च की ख़ूबूसरत तस्वीरें (Chandrayaan 3 Mission Launch Viral Photos)-
चंद्रयान-3 भारत की दूसरी कोशिश है. जिसकी सफ़लता के लिए पूरा देश इंतज़ार कर रहा है. इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-3 अगस्त के अंत तक चांद पर पहुंच जाएगा. देखिए लॉन्च की तस्वीरें (Chandrayaan-3 Launch Viral Photos)-
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/07/image-299.png?w=1024)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/07/image-289.png)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/07/image-292.png?w=683)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/07/image-291.png?w=683)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/07/image-293.png?w=1024)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/07/image-294.png?w=1024)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/07/image-296.png?w=683)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/07/image-288.png?w=1024)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/07/image-295.png?w=683)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/07/image-297.png?w=1024)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/07/image-298.png)
चंद्रयान-3 को बनाने में देश के वैज्ञानिक और कई लोगों की मेहनत लगी है. ये मिशन पूरा हो जाए, इसकी हम कामना करते हैं.