आपको दुनियाभर के देशों की राजधानियां पता हैं? सवाल ही नहीं पैदा होता. अपने ही देश के राज्यों की सारी राजधानी आदमी याद नहीं कर पाता, फिर दुनियाभर के देश तो दूर की बात हैं. ऊपर से कुछ देश ऐसे भी हैं, जो एक नहीं, बल्कि दो और तीन तक राजधानियां बनाए हुए हैं.
इसके भी अपने कारण हैं. कभी ज़्यादा राजधानियां देशभर में समान विकास को फैलाने के लिए बनाई जाती हैं, तो कभी राजनीतिक और प्रशासनिक सहूलियत की ख़ातिर. वहीं, कभी-कभी अपने शहर को एक ख़ास पहचान दिलवाने के लिए भी लोग सरकार पर उसे राजधानी बनाने का दबाव बनाते हैं.
1. श्रीलंका
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/614089ae8a373a1f92943863_8f34bf90-c2c9-42e9-8166-ed09882bfc52.jpg)
ये भी पढ़ें: भारत के इन राज्यों की एक नहीं बल्कि 2 राजधानियां हैं, जानिए आख़िर क्या है इसके पीछे की वजह
2. दक्षिण अफ्रीका
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/614089ae8a373a1f92943863_d0840863-0ebf-42c8-afb6-1f72b67b0b1a.jpg)
दक्षिण अफ्रीका की तीन राजधानियां हैं. केप टाउन विधायी राजधानी है, ब्लोमफ़ोन्टेन न्यायिक, जबकि प्रिटोरिया प्रशासनिक राजधानी है.
3. मलेशिया
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/614089ae8a373a1f92943863_81f8580e-68db-466e-97c3-8f8bb86904bb.jpg)
4. नीदरलैंड
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/614089ae8a373a1f92943863_3ac31f64-9c5e-4403-ad6f-c7ba6a954f98.jpg)
ट्यूलिप के फूलों के लिए मशहूर नीदरलैंड की पहली राजधानी है एम्सर्टडम और दूसरी है द हेग है. एम्सटर्डम आधिकारिक राजधानी है, जबकि द हेग प्रशासनिक राजधानी है.
5. मोंटेनीग्रो
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/614089ae8a373a1f92943863_cd7f1589-c74f-4fde-8984-7974c2e31770.jpg)
इस यूरोपीय देश की भी दो कैपिटल्स हैं. इसकी आधिकारिक राजधानी पोडगोरिसा है, जबकि सतिन्जे प्राचीन शाही राजधानी है. सतिन्जे को देश के मुखिया का गृहनगर कहा जाता है.
6. बोलीविया
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/614089ae8a373a1f92943863_bf91ac15-1502-4a97-bc68-ad1c737e5217.jpg)
ला पाज़ और सूक्रे और बोलीविया की दो राजधानियां हैं. प्रशासनिक राजधानी ला पाज़ है, जबकि विधायी और न्यायिक राजधानी सूक्रे है.
7. स्वाज़ीलैंड
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/614089ae8a373a1f92943863_e4a46c35-7196-47de-8575-d248aee78eba.jpg)
अफ़्रीकी देश स्वाज़ीलैंड की प्रशासनिक राजधानी Mbabane है, जबकि Lobamba शाही और विधायी राजधानी है.
8. चिली
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/614089ae8a373a1f92943863_d9ba7444-b515-4eed-b6a2-f18aec73301d.jpg)
चिली की आधिकारिक, कार्यकारी एवं न्यायिक राजधानी सेंटियागो है, जो इसका सबसे बड़ा शहर भी है. वहीं, 1990 से विधायी राजधानी वालपाराईसो है.
9. बेनिन
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/614089ae8a373a1f92943863_ff64ec5e-4294-44b2-8caa-25fec80876af.jpg)
पश्चिमी अफ्रीका देश बेनिन की आधिकारिक राजधानी पोर्टो-नोवो है, जबकि न्यायिक राजधानी कोटोनोऊ है.
10. जॉर्जिया
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/614089ae8a373a1f92943863_376562b1-7fc9-46be-ad44-74aa7325bb82.jpg)
पूर्वी यूरोपीय देश जॉर्जिया की आधिकारिक राजधानी तिब्लिसी है, जबकि विधायी राजधानी कुतैसी है.