आपको दुनियाभर के देशों की राजधानियां पता हैं? सवाल ही नहीं पैदा होता. अपने ही देश के राज्यों की सारी राजधानी आदमी  याद नहीं कर पाता, फिर दुनियाभर के देश तो दूर की बात हैं. ऊपर से कुछ देश ऐसे भी हैं, जो एक नहीं, बल्कि दो और तीन तक राजधानियां बनाए हुए हैं. 

इसके भी अपने कारण हैं. कभी ज़्यादा राजधानियां देशभर में समान विकास को फैलाने के लिए बनाई जाती हैं, तो कभी राजनीतिक और प्रशासनिक सहूलियत की ख़ातिर. वहीं, कभी-कभी अपने शहर को एक ख़ास पहचान दिलवाने के लिए भी लोग सरकार पर उसे राजधानी बनाने का दबाव बनाते हैं.

तो, आइए जानते हैं उन देशों के बारे में जिनकी एक से अधिक राजधानियां हैं.

1. श्रीलंका

nyt

श्रीलंकं की दो राजधानियां हैं. कोलंबो वाणिज्यिक राजधानी है, जबकि श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे विधायी राजधानी है.

ये भी पढ़ें: भारत के इन राज्यों की एक नहीं बल्कि 2 राजधानियां हैं, जानिए आख़िर क्या है इसके पीछे की वजह

2. दक्षिण अफ्रीका

worldnomads

दक्षिण अफ्रीका की तीन राजधानियां हैं. केप टाउन विधायी राजधानी है, ब्लोमफ़ोन्टेन न्यायिक, जबकि प्रिटोरिया प्रशासनिक राजधानी है.

3. मलेशिया

britannica

मलेशिया की भी दो राजधानी हैं. कुआलालंपुर राष्ट्रीय राजधानी है, जबकि पुत्रजया संघीय सरकार की राजधानी के तौर पर काम करती है.

4. नीदरलैंड

prtl

ट्यूलिप के फूलों के लिए मशहूर नीदरलैंड की पहली राजधानी है एम्‍सर्टडम और दूसरी है द हेग है. एम्सटर्डम आधिकारिक राजधानी है, जबकि द हेग प्रशासनिक राजधानी है.

5. मोंटेनीग्रो

moderndiplomacy

इस यूरोपीय देश की भी दो कैपिटल्‍स हैं. इसकी आधिकारिक राजधानी पोडगोरिसा है, जबकि सतिन्जे प्राचीन शाही राजधानी है. सतिन्जे को देश के मुखिया का गृहनगर कहा जाता है.

6. बोलीविया

ptvgroup

ला पाज़ और सूक्रे और बोलीविया की दो राजधानियां हैं. प्रशासनिक राजधानी ला पाज़ है, जबकि विधायी और न्यायिक राजधानी सूक्रे है.

7. स्वाज़ीलैंड 

worldnomads

अफ़्रीकी देश स्वाज़ीलैंड की प्रशासनिक राजधानी Mbabane है, जबकि Lobamba शाही और विधायी राजधानी है.

8. चिली

climatenexus

चिली की आधिकारिक, कार्यकारी एवं न्यायिक राजधानी सेंटियागो है, जो इसका सबसे बड़ा शहर भी है. वहीं, 1990 से विधायी राजधानी वालपाराईसो है.

9. बेनिन

internationalbudget

पश्चिमी अफ्रीका देश बेनिन की आधिकारिक राजधानी पोर्टो-नोवो है, जबकि न्यायिक राजधानी कोटोनोऊ है.

10. जॉर्जिया 

cloudinary

पूर्वी यूरोपीय देश जॉर्जिया की आधिकारिक राजधानी तिब्लिसी है, जबकि विधायी राजधानी कुतैसी है.