देशभर में गर्मी का कहर जारी है. गर्मी से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. सड़कें पिघल रही हैं और लू के चलते लोगों को जान गंवानी पड़ रही है. मौसम विभाग पहले ही देशभर के कई शहरों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी कर चुका है.

abcnews

हाल ही में दुनिया के 15 सबसे गर्म शहरों सूची आई थी, जिसमें अकेले भारत के 10 शहर शामिल थे. 1 जून को ही देश के 145 शहरों का तापमान 40 डिग्री के पार जा चुका था. वर्तमान में भारत के 16 राज्यों में पारा सामान्य से 5 से 7 डिग्री अधिक है.

ndtv.com

राजस्थान का चुरू देश के सबसे गर्म शहरों में से एक है. यहां पिछले दो हफ़्तों से तापमान 50 डिग्री के पार है. 10 जून को चुरू का तापमान 50.3 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि 1 जून को चूरू में रिकॉर्ड 50.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था.

देश की राजधानी दिल्ली भी गर्मी की चपेट में आ चुकी है. 10 जून को दिल्ली का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक का अधिकतम है. दिल्ली में लोग गर्मी से बेहाल हैं, अब तक 2 लोगों की मौत भी हो चुकी है.

skymetweather

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक़, ऐसा पहली बार हुआ है जब दिल्ली का तापमान 48 डिग्री तक पहुंचा है. 9 जून 2014 को दिल्ली का अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

punjabkesari

 10 जून को ये थे देश के सबसे गर्म शहर-  

1. चूरू (राजस्थान) : 50.3 डिग्री सेल्सियस

 
2. बांदा (उत्तर प्रदेश) : 49.2 डिग्री सेल्सियस

3. नौगांव (मध्य प्रदेश) : 49.0 डिग्री सेल्सियस

4. श्रीगंगानगर (राजस्थान) : 48.5 डिग्री सेल्सियस

5. खजुराहो (मध्य प्रदेश) : 48.4 डिग्री सेल्सियस

6. नारनौल (हरियाणा) : 48.3 डिग्री सेल्सियस

7. झांसी (उत्तर प्रदेश) : 48.1 डिग्री सेल्सियस

8. पिलानी (राजस्थान) : 48.1 डिग्री सेल्सियस

9. नई दिल्ली (दिल्ली) : 48.0 डिग्री सेल्सियस

10. ग्वालियर (मध्य प्रदेश) : 47.8 डिग्री सेल्सियस