कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन से जूझ रही देश की ग़रीब जनता को केंद्र सरकार की ओर से बड़ी राहत. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा ‘ग़रीब कल्याण योजना’ के तहत ग़रीबों को 1.70 लाख करोड़ की मदद दी जाएगी. मुसीबत की इस घड़ी में कोई ग़रीब भूखा न रहे, इसके लिए सरकार ने पूरे इंतज़ाम किए हैं.
आईये जानते हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या-क्या एलान किए-
-कोरोना के ख़िलाफ़ जंग लड़ रहे ‘कोरोना कमांडोज’ को 50 लाख रुपये का लाइफ़ इंश्योरेंस दिया जाएगा.
‘उज्ज्वला योजना के तहत 8.3 करोड़ बीपीएल परिवारों को अगले 3 महीनों तक फ़्री सिलेंडर दिया जाएगा.
-देश की क़रीब 20 करोड़ महिलाओं के खाते में अगले 3 महीनों तक 500 रुपये प्रति माह जनधन खाते के ज़रिए दिए जाएंगे.
-मनरेगा के तहत आने वाले सभी मज़दूरों की दिहाड़ी बढ़ाई गई है. पहले दिहाड़ी 182 रुपये थी, जो अब 202 रुपये हो गई है. इसका फ़ायदा 5 करोड़ परिवार को होगा.
-मनरेगा के तहत आने वाले सभी मज़दूरों की दिहाड़ी बढ़ाई गई है. पहले दिहाड़ी 182 रुपये थी, जो अब 202 रुपये हो गई है. इसका फ़ायदा 5 करोड़ परिवार को होगा.
-‘प्रधानमंत्री अन्न योजना’ के तहत अगले तीन महीने तक ग़रीबों को हर 5 किलो अतिरिक्त गेहूं या चावल दिया जायेगा. इसका फायदा 80 करोड़ लाभार्थी को मिलेगा. इसके अलावा 1 किलो दाल का प्रावधान किया गया है.

-कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के वेलफ़ेयर फ़ंड में 31 हज़ार करोड़ रुपये हैं और 3.5 करोड मज़दूर हैं. केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से कोरोना लॉकडाउन में इस धन का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं.
-‘पीएफ़ स्कीम रेगुलेशन’ में बदलाव कर नॉन रिफ़ंडेबल एडवांस 75 फ़ीसदी जमा रकम या 3 महीने के वेतन को निकालने की सुविधा भी दी जाएगी.
-देशभर के 63 लाख ‘स्वयं सहायता समूह’ जो देश के 7 करोड़ परिवारों के 35 करोड़ लोग जुड़े हैं उन्हें 10 लाख रुपये मिलता था. अब उसे बिना गारंटी के उसे बढ़ाकर 20 लाख किया जा रहा है.

WATCH: Finance Minister Nirmala Sitharaman addresses the media in Delhi https://t.co/SvDinw5db0
— ANI (@ANI) March 26, 2020