अगर आपको आसमां की खूबसूरती निहारने का शौक है और ग्रहों और ब्रहाण्ड से जुड़ी गतिविधियों में बेहद दिलचस्पी है तो गूगल मैप्स का नया फीचर आपके लिए काफी फ़ायदेमंद हो सकता है. इस फीचर की मदद से आप पृथ्वी के अलावा अन्य ग्रहों और चंद्रमा का घर बैठे दर्शन कर सकते हैं.

गूगल मैप्स के जरिये शनि ग्रह के प्राकृतिक उपग्रह इंसेलेडस, डिओन, मिमास, रेआ के साथ ही बृहस्पति ग्रह के चंद्रमा यूरोपा और गनीमेड की यात्रा भी की जा सकती है. गूगल ने 12 ग्रहों और चंद्रमा को डिजिटाइस किया है जिसे किसी स्मार्टफ़ोन या लैपटॉप पर देखा जा सकता है.

इस फीचर की मदद से पृथ्वी के अलावा अन्य ग्रहों और चंद्रमा का घर बैठे दर्शन किया जा सकता है. गूगल मैप के जरिए शनि ग्रह के प्राकृतिक उपग्रह इंसेलेडस, डिओन, मिमास, रेआ के साथ ही बृहस्पति ग्रह के चंद्रमा, यूरोपा और गनीमेड की यात्रा भी की जा सकती है.

गूगल के प्रॉडक्ट मैनेजर स्टैफोर्ड मारक्वार्ड ने कहा, ‘मैप से आप इंसेलेडस के बर्फीले मैदानों का भ्रमण कर सकते हैं जहां कैसिनी यान ने पानी ढूंढा था और टाइटन की मिथेन झीलों की यात्रा भी कर सकते हैं. हमने प्लूटो, शुक्र ग्रह और अन्य चंद्रमाओं के साथ 12 नई दुनिया के नक्शे एप में शामिल किए हैं.

गूगल ने इसे तैयार करने के लिए खगोल वैज्ञानिक ब्योर्न जॉनसन की मदद ली है जिन्होंने नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की तस्वीरों की मदद से ग्रहों और चंद्रमाओं के नक्शे तैयार किए हैं.

गूगल ने कहा कि 20 साल पहले एक स्पेसक्राफ़्ट कैसिनी ने Saturn ग्रह और इसके चंद्रमा के रहस्यों को खंगालने के लिए उड़ान भरी थी. इस मिशन के दौरान, कैसिनी ने कई तस्वीरें रिकॉर्ड की थी और इन 15 लाख तस्वीरों को पृथ्वी पर भेजा था. इन्हीं तस्वीरों के सहारे वैज्ञानिक इन दुनिया के बारे में आकलन लगाने की कोशिश की है.