2019 लोकसभा चुनाव के रुझान आना शुरू हो चुके हैं. Exit Poll और रुझानों के हिसाब से बीजेपी की धमाकेदार वापसी लगभग तय है और शाम तक देशवासियों को उसका अगला प्रधानमंत्री मिल जायेगा.  

uploadimage

आइये जानते हैं कौन-कौन से दिग्गज़ नेता कितने वोटों से आगे चल रहे हैं: 

1. पीएम नरेंद्र मोदी, वाराणसी 


पीएम मोदी काशी में 21 हज़ार वोटों से आगे हैं.  

2. स्मृति ईरानी, अमेठी 


कांग्रेस के गढ़ अमेठी में स्मृति ईरानी राहुल गांधी से 20 हज़ार वोटों से आगे चल रही हैं.  

3. साक्षी महराज, उन्नाव 


उन्नाव से साक्षी महाराज 20 हज़ार वोटों से आगे चल रहे हैं. 

4. राहुल गांधी, वायनाड 


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी वायनाड में 10 हज़ार वोट से आगे चल रहे हैं.  

5. अमित शाह, गांधीनगर 


गांधीनगर से पहली बार चुनाव लड़ रहे अमित शाह ने 5,55,494 वोटों से जीत दर्ज की है.

6. नितिन गडकरी, नागपुर 


नागपुर में नितिन कई हज़ार वोटों से आगे हैं.  

7. मुलायम सिंह यादव, मैनपुरी


सपा-बसपा के प्रमुख कैंडिडेट मुलायम सिंह यादव मोदी लहर में भी मैनपुरी में बढ़त बनाये हुए हैं.  

8. राजनाथ सिंह, लखनऊ 


लखनऊ से राजनाथ सिंह पूनम सिन्हा से 42 हज़ार वोटों से आगे हैं.  

9. मनोज तिवारी, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली 


नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में मनोज तिवारी शीला दीक्षित को कड़ी टक्कर देते हुए 17706 वोटों से आगे हैं.  

10. साध्वी प्रज्ञा, भोपाल 


भोपाल में साध्वी प्रज्ञा 11 हज़ार वोटों से आगे चल रही है. 

11. डिंपल यादव, कन्नौज 


कन्नौज में डिंपल यादव 4029 वोटों से आगे चल रही हैं.  

12. हेमा मालिनी, मथुरा 


मथुरा में हेमा मालिनी 3112 वोटों से बढ़त बनाये हुए हैं.

13. गिरिराज सिंह, बेगूसराय 


बेगूसराय में गिरिराज सिंह कन्हैया कुमार से 53 हज़ार वोटों से आगे हैं.  

14. अखिलेश यादव, आजमगढ़ 


आजमगढ़ से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 45, 025 वोटों से आगे हैं.  

आगे भी अपडेट देते रहेंगे.