Most Polluted Cities in India: स्विस संगठन ‘आईक्यूएयर’ (IQAir) की रिपोर्ट भारत की वायु गुणवत्ता के लिए खतरे की घंटी है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का कोई भी शहर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा निर्धारित वायु गुणवत्ता मानक (पांच माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पीएम-2.5 सांद्रता) पर खरा नहीं उतर सका है.
बता दें, दुनिया के टॉप 100 प्रदूषित शहरों में भारत के 63 शहर शामिल है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तो दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी है. वहीं, दुनिया का सबसे प्रदूषित स्थान राजस्थान का भिवाड़ी है. (Most Polluted Cities in India)
ऐसे में आइए इन तस्वीरों के ज़रिए देखते हैं भारत के 63 सबसे प्रदूषित शहरों का हाल- (शहर – रैंक)
Most Polluted Cities in India-
1. भिवाड़ी – 1

2. गाज़ियाबाद – 2

3. दिल्ली – 4

4. जौनपुर – 5

5. नोएडा – 7

6. बागपत – 10

7. हिसार – 11

8. फरीदाबाद – 12

9. ग्रेटर नोएडा – 13

10. रोहतक – 14

11. लखनऊ – 16

12. जींद – 17

13. गुरुग्राम – 18

14. कानपुर – 20

15. मुज़फ़्फ़रपुर – 21

16. वाराणसी – 22

17. बुलंदशहर – 24

18. मेरठ – 25

19. कदौरा – 26

20. पटना – 27

21. धारूहेड़ा – 30

22. दुर्गापुर – 31

23. अमरोहा – 33

24. चकरी दादरी – 35

25. आगरा – 36

26. यमुनानगर – 37

27. मुज़फ़फ़रनगर – 38

28. आलमपुर – 39

29. लुधियाना – 41

30. सोनीपत – 42

31. कुरुक्षेत्र- 43

32. जोधपुर – 45

33. सिंगरौली – 47

34. अंकलेश्वर – 48

35. अंबाला – 50

36. फतेहाबाद – 52

37. बेवर – 53

38. कैमला – 54

39. कुटैल – 56

40. नरनौल – 57

41. आसनसोल – 58

42. कोलकाता – 60

43. फतेहगढ़ साहिब – 62

44. जालंधर – 63

45. हापुड़ – 64

46. हाजीपुर – 65

47. हावड़ा – 66

48. कैथल – 67

49. सिरसा – 68

50. कोटा – 69

51. जयपुर – 70

52. नवी मुंबई – 71

53. पाली – 72

54. गौरेला – 75

55. अहमदाबाद – 76

56. अमृतसर – 77

57. पटियाला – 78

58. भिवानी – 80

59. गुवाहाटी – 81

60. कटनी – 83

61. ग्वालियर – 85

62. मंडीखेड़ा – 96

63. खन्ना – 98

ये भी पढ़ें: जलवायु परिवर्तन से जुड़े ये 15 Facts बता रहे हैं कि किस तरह हम अपनी धरती को उजाड़ने में लगे हैं
एक तरफ़ हमारे शहर लगातार प्रदूषित हो रहे हैं. तो दूसरी तरफ़़, जो पेड़ हमें स्वच्छ हवा देते हैं, उन्हें भी काटा जा रहा है. केंद्र सरकार ने लोकसभा में जानकारी दी है कि 2020-21 में पूरे भारत में सार्वजनिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के निर्माण और विकास के लिए लगभग 31 लाख पेड़ काटे गए हैं.