Forbes Top 10 Richest Indian Billionaire List 2022: दुनिया की मशहूर मैगज़ीन फोर्ब्स (Forbes) ने भारत के 10 टॉप अरबपतियों की लिस्ट जारी की है. अरबपतियों की ये लिस्ट फ़ाइनेंशियल इयर 2021-2022 के लिए जारी की गई है. इस लिस्ट में हमेशा की तरह इस साल भी रिलायंस इंडस्ट्रीज़ (Reliance Industries) के प्रमुख मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) पहले पायदान पर हैं. जबकि दूसरे नंबर पर हाल ही में मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ एशिया के अमीर व्यक्ति बने अडानी समूह (Adani Group) के प्रमुख गौतम अडानी (Gautam Adani) हैं. पिछले वित्त वर्ष में भारत में बिलेनियर की संख्या 140 थी. इस साल ये बढ़कर 166 हो गई है. इससे पहले कभी इंडिया में इतने बिलेनियर नहीं थे.

ये भी पढ़ें: जानिये दुनिया के ये 10 सबसे अमीर लोग प्रति घंटा कितने रुपये कमाते हैं

ये रही भारत के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट (Forbes Top 10 Richest Indian Billionaire List 2022)

1. मुकेश अंबानी 

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के अध्यक्ष, मुकेश अंबानी ने 90.7 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति (Richest Indian Billionaire 2022) और दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है. पिछले वित्त वर्ष के मुक़ाबले इस वर्ष उनकी संपत्ति में 7 फ़ीसदी का इज़ाफ़ा हुआ है.

forbes

2. गौतम अडानी 

अडानी ग्रुप के सर्वेसर्वा गौतम अडानी हाल ही में मुकेश अंबानी को पछाड़ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं. हालांकि, वो फ़ोर्ब्स के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में अंबानी के बाद दूसरे सबसे अमीर भारतीय और एशियाई शख़्स हैं. अडानी की कुल संपत्ति 90 बिलियन डॉलर है. वो दुनिया में 11वें नंबर पर हैं.

livemint

3. शिव नाडर 

HCL Technologies Limited के संस्थापक, शिव नादर भारत के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं. मार्च 2021 से मार्च 2022 उनकी संपत्ति में 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. वर्तमान में शिव नाडर की कुल संपत्ति 28.7 बिलियन डॉलर है. वो दुनिया में 47वें नंबर पर हैं. (Richest Indian Billionaire 2022)

shivnadarfoundation

4. साइरस पूनावाला

भारत में कोविशील्ड वैक्सीन का निर्माण करने वाले ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया’ के मालिक साइरस पूनावाला की कुल संपत्ति 24.3 बिलियन डॉलर है. इस बार उन्होंने अपनी पिछली रैंकिंग से चार स्थानों की छलांग लगाई है. विश्व में उनका 56वां स्थान है. (Richest Indian Billionaire 2022)

livemint

5. राधाकिशन दमानी 

फ़ोर्ब्स 2022 के मुताबिक़, D-Mart के संस्थापक राधाकिशन दमानी भारत चौथे सबसे अमीर शख़्स हैं. वर्तमान में राधाकिशन दमानी की कुल संपत्ति 20 बिलियन डॉलर है. वो दुनिया में 81वें स्थान पर हैं.  (Richest Indian Billionaire 2022)

scrolldroll

6. लक्ष्मी निवास मित्तल

दुनिया की सबसे बड़ी स्टील और खनन उत्पादन कंपनी आर्सेलर मित्तल के अध्यक्ष, लक्ष्मी निवास मित्तल 17.9 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ भारत के छठे सबसे अमीर व्यक्ति हैं. वो दुनिया में 89वें स्थान पर हैं.  (Richest Indian Billionaire 2022)

ceoworld

7. सावित्री जिंदल  

ओपी जिंदल ग्रुप की सर्वेसर्वा ‘सावित्री जिंदल एंड फ़ैमिली’ 17.7 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ भारत की 7वीं सबसे अमीर शख़्सियत हैं. वो टॉप 10 में एकमात्र भारतीय महिला हैं. वो दुनिया में 91वें स्थान पर है.  

forbes

8. कुमार बिड़ला 

आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष, कुमार बिड़ला 16.5 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ भारत के 8वें अमीर शख़्स बन गये हैं. वो दुनिया में 109वें स्थान पर हैं.  (Richest Indian Billionaire 2022)

wikipedia

9. दिलीप सांघवी 

दुनिया की सबसे बड़ी फ़ार्मा कंपनियों में से एक सन फार्मास्युटिकल्स दिलीप सांघवी की कुल संपत्ति 15.6 बिलियन डॉलर है. वो दुनिया में 115वें स्थान पर हैं. 

economictimes

ये भी पढ़ें: मीर उस्मान अली ख़ान: भारत का सबसे अमीर निज़ाम, जो टिन की प्लेट में खाना खाता था

10. उदय कोटक 

कोटक महिंद्रा बैंक के एक्सेक्यूटिव वाइस चेयरमैन उदय कोटक टॉप 10 भारतीयों की लिस्ट में आख़िरी नंबर पर हैं. उसकी कुल संपत्ति 14.3 बिलियन डॉलर है. वो दुनिया में 129वें स्थान पर हैं.

forbes

जानिए दुनिया टॉप 100 अमीरों की लिस्ट में कितने भारतीय शामिल हैं.