What Would Happen if You Shot a Gun in Space: असल ज़िंदगी में अगर किसी की कनपट्टी पर बंदूक या पिस्टल तान दी जाये तो डर के मारे इंसान के प्राण निकल जाते हैं. अगर ग़लती से गोली चल जाए तो समझो सेकेंड में इंसान का गेम ख़तम. बंदूक से निकली गोली और उसके शिकार होने वालों की ह्रदय विदारक कहानियां आपने काफ़ी सुनी होंगी, लेकिन क्या अपने कभी सोचा अगर स्पेस में बंदूक या पिस्टल से गोली चलाई (Gun Shot in Space) जाये तो गोली कहां जाएगी और किसे निशाना बनायेगी? ये आपके और हमारे जैसे आम लोगों के लिए एक सोचने वाला विषय है.

ये भी पढ़ें: क्या आपको पता है कि अंतरिक्ष में यात्री डकार नहीं ले सकते हैं, जानना चाहते हो क्यों?

timesofindia

धरती पर बंदूक से निकली गोली के परिणाम

हम सबसे पहले तो ये जान लेते हैं कि अगर धरती पर बंदूक या पिस्टल से गोली चलाई जाये तो इसके क्या परिणाम होंगे. ये तो आप सभी जानते ही होंगे कि यदि हम बंदूक या पिस्टल से गोली चलाते हैं तो इस दौरान हवा और ग्रैविटी के प्रतिरोध के कारण गोली पर कई बल एक साथ कार्य करते हैं. एक निश्चित समय के बाद गोली की स्पीड कम हो जाएगी या फिर वो किसी इंसान के प्राण ले लेगी या किसी पेड़, पत्थर, लोहा आदि से टकराकर ज़मीन पर गिर जाएगी. अगर गोली आसमान की तरफ़ चलाई जाये तो एक निश्चित दूरी तक जाने की बाद गुरुत्वाकर्षण (Gravity) के चलते गोली ज़मीन पर गिर जाएगी.

sciencefocus

स्पेस में बंदूक से निकली गोली के परिणाम

इस सवाल का जवाब जानने के लिए आप ज़रूर उत्सुक होंगे. तो चलिए जानते हैं स्पेस में बंदूक या पिस्टल (Gun Shot in Space) से निकली गोली के परिणाम होते हैं. अगर स्पेस में बंदूक या पिस्टल से गोली चलाई जाये तो वहां गोली पर कोई भी बल कार्य नहीं कर पायेगा. इससे ये होगा कि गोली लंबे समय तक स्पेस में ट्रैवेल करती रहेगी.

Gun Shot in Space

livescience

What Would Happen if You Shot a Gun in Space

धरती पर बंदूक से गोली चलने पर लगता है झटका

अगर आप धरती पर बंदूक से गोली चलाते हैं तो ‘न्यूटन के लॉ ऑफ़ मोशन’ के मुताबिक़, फ़ायर करने के बाद बंदूक इंसान को पीछे की ओर (विपरीत दिशा) धकेलती है या एक तेज़ का झटका देती है. इसे ‘रिकॉइलिंग ऑफ़ गन’ भी कहते हैं. इस दौरान आप कितनी तेज़ी से पीछे जायेंगे ये उस बंदूक पर निर्भर करेगी जिसे आप चला रहे हैं. इसके अलावा गोली चलाने के बाद विपरीत दिशा में धकेलने की प्रक्रिया बंदूक पकड़ने के तरीके पर भी निर्भर करता है.

19fortyfive

जानिए स्पेस में बंदूक से गोली चलने पर क्या होता है

धरती की तरह ही स्पेस में भी गोली ‘न्यूटन के लॉ ऑफ़ मोशन’ के मुताबिक़ ही काम करती है. इस दौरान गोली चलाने के बाद बंदूक (Gun Shot in Space) इंसान को पीछे की ओर (विपरीत दिशा) धकेलती है. लेकिन स्पेस में गुरुत्वाकर्षण (Gravity) न होने की वजह से इंसान पीछे की ओर हवा में तैरने लगते हैं.

wonderfulengineering

ये भी पढ़ें: अंतरिक्ष की दुनिया को क़रीब से देखना चाहते हैं, तो ‘हबल टेलीस्कोप’ ने भेजी हैं 15 बेहतरीन तस्वीरें

धरती पर आवाज़, स्पेस में बिना निकलती आवाज़

अगर कोई धरती पर बंदूक या पिस्टल से गोली चलाएगा तो इस दौरान गोली एक तेज़ आवाज़ के साथ निकलकर कुछ देर हवा में रहेगी. इसके बाद गुरुत्वाकर्षण (Gravity) के चलते गोली ज़मीन पर गिर जाएगी. लेकिन अगर कोई स्पेस में बंदूक या पिस्टल (Gun Shot in Space) से गोली चलाएगा तो बिलकुल भी आवाज़ नहीं आएगी. इसके पीछे की वजह है स्पेस में ध्वनि तरंगों के चलने वाले माध्यम का न होना.

youtube

क्यों हो गए न हैरान!