दौड़ धूप में क्या रखा है, आराम करो… आराम. ये कुछ तस्वीरें ऐसे ही आराम करने वालों की हैं, जिन्हें कैमरे में रॉयटर्स के फ़ोटोग्राफ़र्स ने कैद किया था. ये तस्वीरें दिन में अपने-अपने काम से थोड़ा वक़्त निकाल कर झपकी लेने वाले लोगों की है. इन तस्वीरों में सोए हुए लोग जिन परिस्थितियों में सोए हुए हैं, उसे देख कर आपको भी नींद की कीमत समझ आने लगेगी.

1. दिल्ली में सवारी के इंतजार में सोता हुआ एक रिक्शा वाला .

2. कोलकाता में ट्रैफ़िक पुलिस के बूथ पर सोता हुआ एक लड़का.

3. मुंबई के एक पार्क में पत्थर के चबूतरे में सोता एक आदमी.

4. दिल्ली में दुकान के बाहर रखे मोटर के ऊपर सोते हुए मज़दूर.

5. मुंबई में लॉन्डरी की छत में सूखते कपड़ों के साथ सोता एक लड़का.

6. कोलकाता में एक बाज़ार की रोड में सोते हुए लोग.

7. दिल्ली की एक कंस्ट्रक्शन साइट पर सोता हुआ मज़दूर.

8. सपेरों के गांव जोगी डेरा में घर के बाहर सोयी हुई औरत.

9. कोलकाता के बाज़ार में सोता हुआ चूजे बेचने वाला एक व्यापारी.

10. ईद की नमाज़ के दौरान मुंबई की मस्ज़िद में सोता हुआ एक लड़का.

11. श्रीनगर में स्कूल से घर लौटते हुए बस में सोता हुआ बच्चा.

12. अज़मेर में रिक्शे पर सोता हुआ एक रिक्शा चालक.

13. अहमदाबाद में पेड़ की छांव में भाई को सुलाती एक लड़की.

14. मुंबई में गर्मी की एक सुबह घोड़े के बगल में सोता एक लड़का.

15. कोलकाता में हैंडपंप के थोक बाज़ार में बंद दुकान के बाहर सोता एक मज़दूर.

16. अहमदाबाद में ट्रैक्टर पर सोते हुए किसान.

17. अगरतला में ट्रक के नीचे सोता हुआ एक ड्राइवर.

18. अहमदाबाद में फ़्लाइओवर के नीचे सोते हुए लोग.

19. श्रीनगर की अंचार झील में सोता हुआ एक नाविक.

20. मुंबई में एक प्याऊ के नीचे सोता हुआ आदमी.

21. दिल्ली के यमुना नदी पर स्थित पाइप के ऊपर सोता एक आदमी.

22. मुंबई के स्लम में सोता एक लड़का.

23. अहमदाबाद में साबरमती नदी पर बने पुल के गार्डर पर सोता एक लड़का.

24. चांदनी चौक की भीड़ भरी बाज़ार में रोड के डिवाइडर में सोते हुए लोग.

25. रोज़गार की तलाश में मुंबई आए लोग सड़कों पर सोते हुए.

26. श्रीनगर के मुग़ल गार्डन में चिनार के पेड़ के नीचे सोती एक महिला.

27. बक़रीद के मौके पर कोलकाता के बाज़ार में सोता हुआ एक विक्रेता.

28. छत पर सोते हुए लोग.

29. दिल्ली की गर्मी में पेड़ की छांव में सोता एक आदमी.

30. कोलकाता के सब्जी बाज़ार में टोकरी में सोता एक विक्रेता.

31. कोलकाता की सड़क में रिक्शों पर सोते हुऐ हाथ रिक्शा खींचने वाले.

32. मुंबई में सड़क पर अपने बच्चे के साथ सोयी मां.

33. दिल्ली में एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर दिन के समय आराम करता हुआ.

34. कोलकाता के थोक बाज़ार में एल्यूमिनियम के बर्तनों के ऊपर सोता एक मज़दूर.

35. मुंबई में पानी की पाइप लाइन के नीचे सोता हुआ एक आदमी.

36. दिल्ली में भारी बारिश के बाद यमुना नदी के किनारे सोती हुई लड़की.

37. मुंबई में सड़क के किनारे मां की गोद में सोई हुई लड़की.

अगर काम ज़रूरी है, तो अच्छी सेहत भी ज़रूरी है. अच्छी सेहत के लिए न सिर्फ़ अच्छा खाना-पीना ज़रूरी होता है, बल्कि नींद भी ज़रूरी होती है. आप अपने काम में चाहे कितने ही व्यस्त क्यों न रहते हों, नींद के लिए वक़्त ज़रूर निकालें.