Chandrayaan Landing: चंदामामा दूर के नहीं बल्कि अब हो गए हैं पास के... इस इतिहास को रचकर देश का मान बढ़ाया है विक्रम लैंडर चंद्रयान 3 ने. क्या हुआ जो दो बार विफल हुए हैं, सफलता ऐसी हो कि सब उठकर सलाम करें. आज यानि 23 अगस्त को 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान 3 की सॉफ़्ट लैंडिंग ने हिंदुस्तान का तिरंगा चंद्रमा पर फहरा दिया है. लैंडिंग करते ही तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा देश गूंज उठा. इस मिशन को पूरा करने में 615 करोड़ रुपये लगे हैं.

Chandrayaan 3
Image Source: etimg
Chandrayaan 3
Image Source: hindustantimes

लैंडिंग के बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साउथ अफ़्रीका के जोहानसबर्ग से सभी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के सभी वैज्ञानिकों को सॉफ़्ट लैंडिंग के लिए बधाई दी है.

चंद्रयान 3 की सॉफ़्ट लैंडिंग को आप नीचे इस वीडियो में देख सकते हैं:

सोशल मीडिया पर चंद्रयान 3 की सॉफ़्ट लैंडिंग का जश्न न मनाया जाए ये तो हो नहीं सकता है. Twitter पर लोग अपनी ख़ुशी को Tweet के ज़रिये जता रहे हैं. चलिए देखते हैं कि क्या-क्या प्रतिक्रियाएं लोगों ने दी हैं.

आम लोगों के अलावा, फ़िल्मी दुनिया और राजनीति की दुनिया के लोगों ने भी इस सफलता के जश्न में अपने भाव के ज़रिये भागीदारी दी है.

आपको बता दें, चांद के बाद हम सूरज पर भी पहुंचने की कोशिश करेंगे. ISRO के इस मिशन का नाम आदित्य मिशन होगा. भारत से पहले चंद्रमा की सतह पर चीन, अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ सॉफ़्ट लैंडिंग कर चुके हैं, लेकिन भारत ने चंद्रमा की उस जगह पर चंद्रयान को उत्तरी ध्रुव पर लैंड किया है जहां आज तक कोई देश अपना यान नहीं उतार पाया है. Chandrayan 3 ने इतिहास रच दिया जिसे देखकर अब बाकी देश भी भारत के नतमस्तक होंगे.