ISRO Chief Viral Dance Video : 23 अगस्त पूरे भारत के लिए ऐतिहासिक दिन था और चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफ़ल लैंडिंग के बाद हमारे दिलों में हमेशा के लिए बस चुका है. इसके साथ ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 को मून के साउथ पोल पर लैंड करवाकर अपने नाम एक और कामयाबी हासिल कर ली है. इसके बाद चांद की सतह के इस हिस्से पर लैंड करने वाला भारत दुनियाभर में पहला देश बन गया है.

india today

इसके बाद अब मौजूदा समय में सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो (Viral Video) धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में इसरो के चीफ़ एस सोमनाथ (S Somnath) अपनी टीम के साथ डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

ये भी पढ़ें: चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर ये क्या बोल गए राजस्थान के खेल मंत्री, वीडियो वायरल, जनता ख़ूब ले रही मज़े

इसरो चीफ़ का पार्टी करते हुए वीडियो वायरल

इस विशाल उपलब्धि के बाद पूरे देश में जश्न मनाया गया. इसके बाद सोशल मीडिया पर इसरो चीफ़ एस सोमनाथ का अपनी टीम के साथ पार्टी करते हुए एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एरोस्पेस इंजीनियर और उनकी टीम डांस फ्लोर पर जश्न मनाते हुए और थिरकते हुए दिख रही है. इस वीडियो में सभी के चेहरे पर जो ख़ुशी दिख रही है, उसे बयां नहीं किया जा सकता. ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर अपलोड हुई, वैसे ही वायरल हो गई. (ISRO Chief Viral Dance Video)

लोग दे रहे तमाम रिएक्शंस

इस वीडियो पर लोग तमाम तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कोई वैज्ञानिकों को बधाई दे रहा है, तो कोई कह रहा है कि ‘ये भी एक अलग प्रकार की ख़ुशी है’. आइए आपको इस वीडियो पर आए लोगों के तमाम तरह के रिएक्शन दिखा देते हैं.

ये भी पढ़ें: ISRO के वैज्ञानिकों को 1 करोड़ रुपये देगा राजस्थान का ये NRI, Chandrayaan 3 की लैंडिंग से है ख़ुश

लाइव दिखाई गई थी चंद्रयान-3 की लैंडिंग

ISRO के यूट्यूब चैनल, इसके फ़ेसबुक पेज और डीडी नेशनल टीवी चैनल पर चंद्रयान-3 की मून लैंडिंग लाइव दिखाई गई थी. इसके साथ ही चंद्रयान-3 स्पेसक्राफ्ट इसरो का तीसरा चांद को एक्सप्लोर करने वाला मिशन बन गया है. ये मिशन 2019 में चंद्रयान -2 मिशन की निरंतरता के रूप में कार्य करता है. इसका उद्देश्य चांद की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग और घूमने की पूरी क्षमता का प्रदर्शन करना है.

aaj tak