समंदर की दुनिया भी किसी रहस्य से कम नहीं है. इसके अंदर कितने राज छुपे हैं कोई नहीं जान सकता. वहीं, इसमें रहने वाले जीवों की दुनिया भी पूरी तरह रहस्य से भरी पड़ी है. समंदर की गहराई में कई अजीबो-गरीब जीव पाए जाते हैं, जिनके विचित्र आकार व रंग हमें चौंकाने का काम करते हैं. लेकिन, जिस जीव के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वो आपको सच में चौंका कर रख देगा. जी हां, ये एक मछली है जो बिल्कुल किसी चीज़ बर्गर जैसी नज़र आती है. आइये, जानते हैं इस अजीबो-ग़रीब मछली के बारे में.

चीज़ बर्गर जैसी मछली

timesnownews

पहली नज़र में इस तस्वीर को देखकर कोई भी धोखा खा सकता है. लेकिन, दोस्तों ये एक समुद्री मछली है, जिसे हाल में खोजा गया है. ये बिल्कुल किसी चीज़ या चिकन बर्गन जैसी नज़र आ रही है.

मछुआरे के हाथ लगी ये मछली

unusualplaces

इस अजीबो-ग़रीब मछली को खोजने वाला एक रूसी मछुआरा है जिसका नाम Roman Fedortsov (39 वर्षीय) है. रोमन समंदर में मछली पकड़ने के लिए जाते हैं और अक्सर मैकेरल, कॉड व हैडॉक जैसी मछलियां पकड़ते हैं. लेकिन, कई बार उनके हाथ कई अजीबो-ग़रीब मछलियां लग जाती हैं. इस बार भी उनके साथ कुछ ऐसा ही हुआ और एक चीज़ बर्गर जैसी मछली उनके हाथ लगी.

डोनट जैसा अनोखा जीव

चीज़ बर्गर मछली के अलावा उन्हें हाथ एक और अजीबो-ग़रीब जीव लगा जो बिल्कुल किसी डोनट की तरह लगता है. उन्हें अक्सर उत्तरी रूस के Norwegian और Barents समुद्र से अजीबो-ग़रीब जीव मिलते हैं. लेकिन, कई अटलांटिक की गहराई में भी मिले हैं.

इसके अलावा भी Roman Fedortsov को कई अजीबो-गरीब जीव मिले हैं, जिन्हें वो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं. नीचे देखिए तस्वीरें.

1. 

2.

3.

4.

5.